Home छत्तीसगढ़ दिग्विजय महाविद्यालय में 17 सितंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

दिग्विजय महाविद्यालय में 17 सितंबर को रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

12
0
Spread the love

राजनांदगांव। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 17 सितंबर को दिग्विजय महाविद्यालय में विधानसभा स्तरीय रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 8 बजे से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत यह आयोजन किया जा रहा है।

भाजपा सेवा संकल्प के जिला संयोजक मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन और छात्र युवा मंच जिला राजनांदगांव के सहयोग से होने वाले शिविर का उद्देश्य सेवा, स्वास्थ्य और जनजागरूकता को आम लोगों तक पहुंचाना है।

बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की होगी जांच

शिविर में रक्तदान के साथ आम नागरिकों के लिए बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा नेत्र एवं दंत परीक्षण भी किया जाएगा। युवाओं और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर और यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान भी आयोजित होगा।

हृदयाघात और कैंसर से बचाव तथा इनके प्रति जागरूकता को लेकर भी विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील

भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने युवाओं और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने तथा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लेने की अपील की।

आयोजकों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के पर्व के रूप में मनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता और यातायात अनुशासन के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

शिविर 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव में होगा। आयोजन जिला भाजपा द्वारा किया जा रहा है, जबकि छात्र युवा मंच सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी रहेगा।