Home खेल स्पीड हैंडबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, हिमाचल को हराकर तीसरा स्थान...

स्पीड हैंडबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, हिमाचल को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया

32
0

राजनांदगांव। बिहार के सासाराम में आयोजित तीसरी सीनियर स्पीड हैंडबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक वर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हरियाणा को 7-3 गोल से पराजित किया। इसके बाद तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 7-5 गोल से हराकर जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ का सामना मजबूत मानी जा रही हरियाणा की टीम से हुआ। मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल कौशल, अनुशासन और सामूहिक तालमेल का प्रदर्शन किया। टीम ने शुरुआत से ही प्रभावी खेल दिखाते हुए हरियाणा को 7-3 गोल से शिकस्त दी।

इसके बाद तीसरे स्थान के लिए छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में भी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने लय बरकरार रखी और 7-5 गोल से जीत हासिल कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

टीम की सफलता में कोविद यादव, नीरज यादव, शुभम मेश्राम, सोमेश्वर नेताम, विशाल यादव, कृतज्ञ एले, शिवम मंडावी, भूपेश साहू एवं त्रिवेद संचेनिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम के मुख्य प्रशिक्षक फिरोज खान, सहायक प्रशिक्षक रजा कुरैशी और टीम मैनेजर भूमि कोचर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।

छत्तीसगढ़ की टीम के प्रदर्शन पर विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष सूर्यकांत जैन और सचिव प्रिंस भाटिया सहित खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम मैनेजर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।