Home छत्तीसगढ़ कैसे मजबूत हो सँगठन : रणनीति तय करने सरगुजा से आए युवा

कैसे मजबूत हो सँगठन : रणनीति तय करने सरगुजा से आए युवा

3
0
Spread the love

रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के सँगठन को और अधिक कैसे मजबूत किया जाए इस रणनीति पर पूरे छत्तीसगढ़ में विचार विमर्श हो रहा है. अभी हाल ही में इस पर चर्चा करने सरगुजा से सेना के युवा सैनिक रायपुर आए हुए थे. यहाँ उनका मार्गदर्शन क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ अध्यक्ष, किसान नेता वीरेंद्र सिंह तोमर द्वारा किया गया.

सरगुजा के क्षत्रिय करणी सेना के हिमांशु सिंह सोलंकी, तरुण सिंह, अमन सिंह, सत्यम सिंह, मँजीत चौधरी के रायपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ अध्यक्ष, किसान नेता वीरेंद्र सिंह तोमर ने प्रसन्नता जताई है. इन पदाधिकारियों ने किसान नेता तोमर के समक्ष अपनी भविष्य की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की.

सँगठन के विस्तार सहित नई रणनीति, भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. क्षत्रिय करणी सेना, सरगुजा द्वारा की जा रही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, सेवा कार्यों पर भी विचार – विमर्श किया गया.

20 सितँबर को नईदिल्ली के जँतर मँतर मैदान में क्षत्रिय करणी सेना के सँस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजसिंह शेखावत के नेतृत्व में यूजीसी रोलबैक आँदोलन अँतर्गत आहूत सवर्ण महापँचायत पर भी चर्चा हुई. इसमें छत्तीसगढ़ की सहभागिता पर रणनीति तय हुई.