Home छत्तीसगढ़ कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख स्वीकृत

कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख स्वीकृत

23
0
Spread the love

रायपुर, 12 जून 2026 / नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने जशपुर नगर पालिका में वशिष्ट कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अधोसंरचना मद से यह राशि मंजूर की गई है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जीर्णोद्धार कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।