Home छत्तीसगढ़ सामुदायिक भवन और चौक निर्माण के लिए 34 लाख मंजूर

सामुदायिक भवन और चौक निर्माण के लिए 34 लाख मंजूर

21
0
Spread the love

रायपुर, 12 जून 2026 / नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर नगर पंचायत में सामुदायिक भवन तथा भगत सिंह चौक के निर्माण के लिए 34 लाख 10 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास ने प्रतापपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-6 में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 23 लाख 77 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-9 में भगत सिंह चौक के निर्माण के लिए भी 10 लाख 33 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।