मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित माँ कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक व मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र शेंडे भी उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल ने किया।
इस अवसर पर आत्मनिर्भर मंडल के तहत बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी दिनेश देवांगन ने पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के अथक संघर्ष, परिश्रम की पराकाष्ठा तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की दूरदर्शी रणनीति का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे विषम राजनीतिक वातावरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार संघर्ष करते हुए संगठन को मजबूत बनाया और राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया।
उन्होंने कहा, “बंगाल में माताओं-बहनों पर अत्याचार, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा और भय का वातावरण होने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की लड़ाई लड़ी। यह जीत केवल चुनावी विजय नहीं, बल्कि अत्याचार और तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ जनता के विश्वास की जीत है।”
इस अवसर पर जिला मंत्री श्री शैलेन्द्र शेंडे ने “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध चलाया गया यह सफल अभियान देश की सैन्य शक्ति, आत्मविश्वास और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” एवं “भारतीय सेना अमर रहे” के नारों के साथ सेना के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री राज राकेश जंघेल ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि मंडल बैठक प्रत्येक माह 1 से 7 तारीख के बीच आयोजित होगी। शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तरीय बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने तथा सभी कार्यक्रमों की जानकारी सरल ऐप पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री श्री पूना राम कलिहारी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री मनोज साहू, श्री गोविन्द राम साहू, श्री केशव महिपाल, श्रीमती इन्दु साहू, श्री नवीन सिन्हा, श्रीमती सरिता देवांगन, श्रीमती ममता सिन्हा, श्री योगेश कुमार महिपाल, श्रीमती माला सिंह, श्री शेष जांगड़े, श्रीमती शिखा तिवारी, श्रीमती आरती पाण्डेय, श्रीमती अहिल्या भीमगंज, श्री इन्द्रजीत सोनवानी, श्री रंजन कुमार सिन्हा, श्री बी. गणपति, श्री दिलीप कुमार सोनी, श्री हरीश नायक, श्री डी. साईं, श्री गांधी नाग, श्री इंदर दास जांगड़े, श्री नारायण प्रसाद निर्मलकर एवं श्री संतोष कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।



