राजनांदगांव। केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को कई प्रकार की तकनीकी दिक्कत हो रही है, जिसको लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में किट उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके कारण उन्हें मकानों के नंबर और लोकेशन में परेशानी हो रही और न ही वहीं जनगणना में लगे कर्मचारियों को जरूरी किट और पहचान पत्र नहीं दिए गए, जिससे उन्हें काम करने में दिक्कतें हो रही है।
श्री छाबड़ा ने आगे बताते हुए कहा कि जनगणना कर्मचारी लोगों के घर जाने पर अपनी पहचान साबित नहीं कर पा रहे है, जिससे जनता में भरोसे की कमी दिख रही है। जनता उन जनगणना कर्मचारियों से उनका परिचय पत्र दिखाने बोल रहे हैं, वहीं जनता भी कैसे विश्वास करें कि ये जनगणना ड्यूटी के कर्मचारी है। इसी तरह जनगणना प्रशिक्षण के दौरान उक्त कर्मचारियों को भोजन व्यवस्था पूरी तरह से खराब रही, जिसके कारण कई कर्मचारियों को पुड़ी, रायता से ही काम चलाना पड़ा। भाजपाई नेता जनगणना के लिए मिलने वालें कीटों व अन्य समानों में फर्जी बिल बनाकर लाखों का वारा-न्यारा करने में लगे है, ये भाजपाई नेता भ्रष्टाचार कर जनता के पैसों लूटने में लगे है। वहीं जनगणना में लगे कर्मचारियों को इतनी तेज धूप 45 डिग्री में काम कराया जा रहा है, यदि इनको कीट प्रदाय की जाती तो उसमें टोपी व अन्य चीजें उनके स्वास्थ्य के बचाव के काम आती, किन्तु उसके स्वास्थ्य के प्रति सरकार पूरी तरह लापरवाही नजर आ रही है, जो कर्मचारियों को जनगणना कार्य में लगाए हैं, उनको कितना मानदेय दिया जाएगा, उसका भी उल्लेख ही नहीं किया गया है। सरकार द्वारा कराए जा रहे जनगणना कार्य में अव्यवस्था के चलते अधिकारी कर्मचारी डरे व सहमे हुए है और जनगणना प्रक्रियाओं का नियमानुसार पालन नहीं किया जा रहा है, इसकी शिकायत की जाएगी।



