दुर्ग। सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग का 15 वां वार्षिकोत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें आज आठवें दिवस माता जी क56 भोग लगाकर 108 पूजा थाल से महाआरती की गई. शहर के प्रसिद्ध श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग की स्थापना 2010 में की गई थी जिसका 15 वर्ष पूर्ण हों चुका है, मन्दिर 15 वे वार्षिक उत्सव के अवसर पर चैत्र नवरात्र पर्व में बहुत से धार्मिक आयोजन आयोजित किये गए है।
समिति के सदस्य राहुल शर्मा ने बताया कि चैत्र नवरात्र एवं 15वे वार्षिक महोत्सव के अवसर पर दिनांक 30 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे माता जी का अभिषेक अलग अलग धर्मप्रेमियों द्वारा किया गया, दोपबर 12 बजे प्रतिदिन लगभग 50 कन्या माताओं के कन्या भोज कराया गया, ज्ञात हो कि सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर दुर्ग की एक मात्र ऐसी माता की मंदिर है जहां प्रतिवर्ष आने वाली दो गुप्त नवरात्र, चैत्र नवरात्र एवं क्वांर नवरात्र में कन्या पूजन एवं कन्या भोज कराया जाता है, आज प्रातः 9 बजे माता जी का अभिषेक किया गया ततपश्चात 12 बजे 51 कन्या माताओ का कन्या पूजन कर कन्या भोज कराया गया।
राहुल शर्मा ने बताया कि कन्याभोज में प्रतिदिन पायल जैन समाज सेवी द्वारा कन्या पूजन कर कन्या माताओं को भेंट दी जाती है, भेट में स्कूल बैग, टिफिन बॉक्स कॉपी पेन खेल सामग्री का वितरण किया गया। आज चैत्र नवरात्र की अष्टमी एवं वार्षिकोत्सव के आठवें दिवस माता जी को दोपहर 12 बजे 56 प्रकार के भोग का प्रसाद जिसमें विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, नमकीन, फल, पंचमेवा, पूड़ी, हलवा, मालपुआ, खीर, का भोग विशेष था, चैत्र नवरात्र अष्टमी के अवसर पर सँध्या 7 बजे माता जी की 108 दीपो एवं 108 पूजा थाल से माता जी की महाआरती, एवं विशेष श्रृंगार किया गया, रात्रि 8 बजे हवन पूजन पूर्णहुति प्रारंभ की गई जोकि देर रात्रि तक चलती रही।
समिति के सदस्य ईशान शर्मा ने बताया कि दिनाँक 6 अप्रैल रामनवमी को प्रातः 7 बजे ज्योति कलश विसर्जन एवं 12 बजे श्री रामनवमी पर्व बनाया जावेगा, जिसमें राम जी का अभिषेक, आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन होगा शाम 4 बजे माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा से माता जी की पालकी एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जावेगी।
शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति पर आधारित बेंड, डीजे जस झांकी, बैंड पार्टी, घोड़ा, बग्गी, रथ, आकर्षित एवं चलित झांकी, एवं माता जी की पालकी साथ साथ होगी, शहर में माता जी पालकी में बैठकर नगर भम्रण करेगी, जिसमें सभी धर्मप्रेमी अपने कंधे में माता जी की पालकी उठाकर धर्म लाभ लेंगे।
शोभायात्रा हेतु समित्ति के महिला एवं पुरुष सदस्य, शहर के धर्मप्रेमी एवं अलग अलग समाज के लोगों को जिम्मेदारी दी गयी है, शोभायात्रा मार्ग में अलग अलग समाज एवं धर्मप्रेमियों द्वारा स्वागत एवं पानी, शरबत, स्वल्पाहार की व्यवस्था की जा रही है।
शोभायात्रा मार्ग दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर जी ई रोड, गंजपारा, शनिचरी बाजार, गाँधी चौक, सदर बाजार, इंदिरा मार्किट, पोलसाय पारा चौक, गुजराती धर्मशाला, तमेरपारा, कंकालिन चौक, चंडी चौक, शिवपारा, सिद्धार्थ नगर, सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में समापन होगा।
वार्षिक उत्सव पर इस वर्ष भजन, मंगलपाठ एवं अन्य आयोजन में प्रवीण भूतड़ा ने टेंट, गर्मी से बचने हेतु कूलर एवं अन्य व्यवस्था की, मन्दिर परिसर में इस वेश आकर्षित लाइट, टेंट एवं फूल से साज सज्जा कराई जा रही है, इस वर्ष लाइट साज -सज्जा जय दुर्गा लाइट डेकोरेशन, दुर्ग, साउंड सेवा संजय लाइट डेकोरेशन, दुर्ग, टेंट का कार्य चक्रधारी टेंट हाउस, दुर्ग द्वारा कराया जा रहा है, इसके साथ साथ फूल की आकर्षित साज-सज्जा कलकत्ता के मशहूर कलाकरों द्वारा की गयी है।
इस वर्ष चैत्र नवरात्र पर्व में प्रज्ञा राहुल शर्मा मुख्य यजमान है, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय आचार्य विक्रांत दुबे आचार्य आकाश दुबे के सानिध्य में मन्दिर में सभी पूजन कार्य हो रहे है।



