साजा. थानखम्हरिया समीपस्थ ग्राम चीजगांव में शनिवार को चैत्र नवरात्र पर्व की अष्टमी तिथि को शीतला मंदिर में हवन-पूजन किया गया। हवन-पूजन जस सेवा गीत गायन करते हुए किया गया। इस तिथि में मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना का विधान है। अष्टमी के दिन कुल देवी की पूजा के साथ ही मां काली, दक्षिण काली, भद्रकाली और महाकाली की पूजा होती है। नवरात्र के नौ दिनों में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर नौ कन्या पूजन का आयोजन किया गया। पूर्णाहुति के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया। अष्टमी पर्व के दिन शीतला प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिला। ग्राम के मां शीतला भवानी के साथ-साथ ग्राम के दो श्रद्धालुजनों के घर भी ज्योत जवारां प्रज्ज्वलित किया गया। साथ ही गोवर्धन साहू एवं कुमार साहू ने गांव के सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद के लिए
आमंत्रित किया एवं प्रसाद रूप में खीर-पूड़ी,चांवल,दाल एवं सब्जी बांटी गई। सभी जगह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ अष्टमी पर्व मनाया गया।



