Home छत्तीसगढ़ विधायक ललित ने की पहल, अरपा ने खोला बर्तन बैंक

विधायक ललित ने की पहल, अरपा ने खोला बर्तन बैंक

61
0
Spread the love

महिलाओं को स्वालंबी बनाने एक कदम

रिसाली. दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पहल की है। उनकी अनुशंसा पर अरपा स्व सहायता समूह को बर्तन उपलब्ध कराया। आजीविका मिशन कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित मण्डल अध्यक्ष अनुप साहू व राजू जंघेल ने समूह को बर्तन सौपा।
वन टाइम यूज प्लास्टिक और डिस्पोजल सामानों पर प्रतिबंध लगाने के बाद सरकार समूह के माध्यम से बर्तन बैंक खुलवा रही है। इसके लिए आजीविका मिशन के माध्यम से निःशुल्क बर्तन दिया जा रहा है। रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि महिला समूह बर्तनों का निश्चित दर पर किराए पर देगी। आमदनी से कुछ राशि जोड़कर वे बर्तनों की संख्या को बढ़ा भी सकती है। इससे महिलाएं को अतिरिक्त आमदानी होगी। बर्तन सौपते समय सहायक परियोजना अधिकारी टिकेन्द्र वर्मा, आईरा आनंद, अरूणा धृतलहरे, मुकेश देशमुख, कुंजेश्वरी साहू, लता महानंद विशेष रूप से उपस्थित थे।

संकल्प भी ली समूह के सद्स्यों ने
इस अवसर पर अरपा महिला स्व सहायता समूह की सद्स्यों ने संकल्प ली कि विभिन्न कार्यक्रमों में डिस्पोजल सामानों का उपयोग नहीं करेंगी। वहीं आजीविका मिशन द्वारा उपलब्ध कराए बर्तनों का उपयोग करने लोगों को प्रेरित भी करेंगी।