Home छत्तीसगढ़ अस्पताल में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने योजनाबद्ध होगा काम

अस्पताल में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने योजनाबद्ध होगा काम

71
0
Spread the love

नगर के तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण, पाटन नपं के अध्यक्ष , सीएमओ ने किया टीम के साथ निरीक्षण
पाटन। नगर पंचायत पाटन में अब शपथ ग्रहण और उपाध्यक्ष चुनाव होने के बाद अब विकास कार्यों को अंजाम देने में अध्यक्ष, पार्षद और सीएमओ सहित नगर पंचायत की टीम जुट गई है। शुक्रवार को अध्यक्ष निक्की भाले, सीएमओ हेमंत वर्मा, सहित पार्षदों ने ने आज संयुक्त रूप से नगर के तालाब और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सबसे पहले तालाब का निरीक्षण किया। जिसके सौंदर्यीकरण का योजना बनाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन पहुंचे। यहां पर हमेशा पानी की समस्या से दो चार होना पड़ता है। मरीजों तथा उसके परिजनों को पीने तथा निस्तार के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। अस्पताल में जन संकट को देखते हुए योजना बनाकर कार्य करने पर सहमति बनी। अस्पताल में सुचारू रूप से हमेशा पानी मिले इसके लिए उपयंत्री और सीएमओ सहित नगर पंचायत के जल प्रभारी को योजना बनाने के लिए अध्यक्ष निक्की भाले ने निर्देशित किया। इस अवसर पर बड़ी पार्षद सहित वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।