कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अधिकारियों को दायित्व सौंपा।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक पुरातात्विक और जनआस्था के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव महोत्सव 26 और 27 मार्च 2025 को होगा। महोत्सव की प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई है। दो दिवसीय महोत्सव में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, रीति रिवाजों के साथ बॉलीवुड की सुमधुर गीत-संगीत की महफिल से महोत्सव का मंच गुंजेंगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने भोरमदेव महोत्सव की तैयारियों के सिलसिले में अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व भी सौंपे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने भोरमदेव महोत्सव 2025 को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन समिति और समस्त व्यवस्था के लिए अधिकारियों की टीम गठन किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन समिति के नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी है। सहायक नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री हर्षलता वर्मा, संयोजक सहायक आयुक्त स्वर्णीम शुक्ला, सदस्य सहायक संचालक एमके गुप्ता, उपसंचालक समाज कल्याण अभिलाषा पाण्डा को बनाया गया है। समिति भोरमदेव सांस्कृतिक कार्यक्रम के संपूर्ण आयोजन के लिए समुचित कार्यवाही करेंगे। इसके साथ ही समस्त व् व्यवस्था के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर आरबी देवांगन, जिला कोषालय अधिकारी मिर्जा इश्तियाक अहमद बेग, कार्यपालन अभियंता रंजित अशोक और अभिजीत चौधरी को जिम्मेदारी दी है।
कलेक्टर श्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक को कानून व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था बस स्टैण्ड पर मार्गदर्शन कराना पार्किंग व्यवस्था, पैट्रोलिंग व्यवस्था मोबाईल पार्टी की व्यवस्था की जिम्मदारी दी गई है। इसी प्रकार सत्कार व्यवस्था, वनमण्डलाधिकारी कबीरधाम को मंच एवं बेरिकेट्स हेतु आवश्यक बास-बल्ली की व्यवस्था, अतिरिक्त कलेक्टर, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बोड़ला, कवर्धा को संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी, विभागीय प्रर्दशनी एवं स्टाल प्रभारी, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग कवर्धा को दिया गया है। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग को पर्यटन मण्डल मोटल में व्ही व्ही. आई.पी भोजन व्यवस्था, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बोड़ला, कवर्धा को सड़क किनारे के संपूर्ण ग्रामों में साफ-सफाई की आवश्यक व्यवस्था, चिल्फी-मोरमदेव मार्ग, कवर्धा-भोरमदेव मार्ग, बोडला-भोरमदेव मार्ग में पड़ने वाले ग्राम पंचायतों के स्वागत द्वार की व्यवस्था, मुख्य नगर पालिका अधिकारी न.पा.प. कवर्धा को कार्यक्रम स्थल, मंदिर प्रांगण एवं आस-पास की सम्पूर्ण सफाई व्यवस्था, अस्थायी एवं चलित शौचालयों की व्यवस्था, पानी टेंकर की व्यवस्था। अनुविभागीय अधिकारी, लो.नि.वि. (वियां) को कार्यक्रम स्थल तथा मुख्य मंच में विद्युत व्यवस्था तथा जनरेटर व्यवस्था, अनुविभागीय दण्डाधिकारी (रा.) बोड़ला, तहसीलदार, बोड़ला को कार्यक्रम स्थल पर अतिविशिष्ट, विशिष्ट अतिथियों व गणमान्य नागरिकों की बैठक व्यवस्था, तहसीलदार, बोड़ला, थाना प्रभारी, बोड़ला को मार्गदर्शन, नियंत्रण कक्ष व्यवस्था, तहसीलदार, बोड़ला को पर्याप्त संख्या में पटवारी, कोटवार की व्यवस्था सभी शिफ्टों में रखेंगे, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बोड़ला, कवर्धा, जिला सत्कार अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, प्र.म.ग्रा.स.यो. को विशिष्ट, अतिविशिष्ट एवं कलाकारों की स्वागत व्यवस्था, मंच प्रभारी एवं वालेन्टियर व्यवस्था एवं वाहन व्यवस्था, कलाकारों के आवास की व्यवस्था, जिला परिवहन अधिकारी को रात्रि के समय वाहन व्यवस्था, सहायक संचालक, जनसम्पर्क को सम्पूर्ण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार, समस्त पत्रकारगणों हेतु आवश्यक व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।