Home छत्तीसगढ़ होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को...

होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है- भावना बोहरा

11
0
Spread the love

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया ने होली मिलन एवं फाग महोत्सव मनाया

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पंडरिया ने सामुदायिक भवन परिसर में होली मिलन एवं आग महोत्सव का आयोजन किया, जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं और सभी को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर श्रीमती बोहरा ने कहा कि आज भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा इस आयोजन के लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करती हूँ। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आज डबल इंजन भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। ड्रोन दीदी योजना हो या महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। महिला सुपोषण, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और प्रोत्साहन के लिए योजनाओं के माध्यम से आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य से भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति एवं वर्ग के विकास, अधोसंरचना निर्माण एवं आमजनों के उत्थान के लिए अनवरत कार्य कर रही है। इन्ही जनहित व विकास कार्यों के प्रति जनता ने भाजपा पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई। नगरीय निकाय चुनाव से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं जीतकर आई हैं और अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। पंडरिया विधानसभा की समृद्धि और खुशहाली के लिए हमने जो संकल्प किए हैं उन्हें मूर्तरूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं। भावना दीदी की गारंटी में हमने जो संकल्प किए हैं उन संकल्पों को पूरा करते हुए अब हमर संकल्प पत्र एवं अटल संकल्प पत्र में किए गए संकल्प से पंडरिया विधानसभा का हर गाँव, शहर व नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
होली मिलन समारोह में महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मधु तिवारी, नगर पालिका पंडरिया की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, नगर पंचायत पांडातराई अध्यक्ष सरिता सोनी, इंदौरी नगर पंचायत अध्यक्ष मित्रीन बाई महंगी लाल मांडले, नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष नंदिनी साहू, पंडरिया मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दीपा पप्पू धुर्वे, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 प्रत्याशी उत्तरा साहू सहित कबीरधाम जिला महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।

0 सच्चाई, अच्छाई और विश्वास की हमेशा जीत होती है
भावना बोहरा ने आगे कहा कि होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम एवं हर्साेल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुराई की अच्छाई पर जीत का पर्व है। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व भी है। हमारे छत्तीसगढ़ में भी होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होलिका दहन के दिन पूरे विधि विधान के साथ भक्त प्रहलाद की भक्ति और उनकी आस्था को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें यह भी सिखाता है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में अच्छाई, सच्चाई और विश्वास की हमेशा जीत होती है। इसलिए हमें भी होलिका दहन के साथ अपने नकारात्मक विचारों, बुराइयों को उसकी अग्नि में दहन कर अच्छाई व सच्चाई के मार्ग पर चलने का अनुसरण करना चाहिए।