Home छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत बसना में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाये जाने को लेकर राजनीतिक गुणा...

जनपद पंचायत बसना में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाये जाने को लेकर राजनीतिक गुणा गणित हावी

176
0
Spread the love

बसना। जनपद पंचायत बसना का निर्वाचन विगत 17 फरवरी को जैसे ही संपन्न हुआ। ईधर जीतने वाले प्रत्याशियों का रूझान के साथ ही जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बनाये जाने को लेकर राजनीतिक गुणा गणित का खेल गुप्तगु खेले जाने लगे हैं।
18 फरवरी को जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र मिला, उसके पश्चात् अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के बनाये जाने को लेकर सत्तारूढ़ दल भाजपा ने अपना पांसे फेकते हुए विजयी प्रत्याशियों के सतत संपर्क मे है। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों में श्रीमती डिलेश्वरी निराला क्षेत्र क्रं 20 से निर्विरोध जनपद सदस्य बने हैं। वहीं प्रकाश सिन्हा बसना जनपद क्रंमांक 21, श्रीमती प्रेमबाई साव क्रं 24, जन्मजय साव क्रं 19, राजेश गढ़तिया क्रं 23, प्रेमबाई डोलचंद नायक क्रं 01, मीरा ऋषिकेश पटेल क्रं 03, भुनेश्वरी संजय जगत क्रं 06, संतोषी लालचंद अग्रवाल क्रं 07, मीना सत्यानंद बरिहा क्रं 08, दुखनीबाई भूमेस चौहान क्रं 09, मधु प्रेमलाल खुंटे क्रं 11, मीरा बाई बरतराम कश्यप क्रं 12, बिलासिनी वृन्दावन प्रधान क्रं 14, दिव्या भारती भूपेंद्र साहू क्रं 15, मोहित कुमार पटेल क्रं 16, नरेश कुमार पटेल क्रं 17, दीपा अरूण साहू क्रं 18, सुशीला मलिक क्रं 22, सहित 19 प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा दो जनपद सदस्यों के समर्थन देने की बात सामने आ रही है। जनपद पंचायत बसना क्षेत्र में कुल सदस्यों की संख्या 24 है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 13 है परन्तु भाजपा के पास लगभग 21 जनपद सदस्यों का समर्थन हासिल है।
बता दें कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है। विगत 11 फरवरी को नगरीय निकाय का चुनाव संपन्न हुआ है। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में भाजपा ने जीत हासिल की है साथ ही नगर पालिका, नगर पंचायत के सर्वाधिक स्थानों पर भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए त्रिपल इंजन की सरकार के नारे को सार्थक किया है। जिसका सुखद परिणाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी दिखाई दे रहा है। 17 फरवरी प्रथम चरण के चुनाव में बसना जनपद पंचायत क्षेत्र में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनने का रास्ता तय कर लिया है।
मिली जानकारीषके अनुसार भाजपा समर्थित विजयी प्रत्याशियों ने भगवान जगन्नाथ महाप्रभु के दर्शन एवं आशिर्वाद प्राप्त करने पुरी उड़ीसा की ओर तीर्थ यात्रा पर निकल पड़े हैं। जैसे ही जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुने जाने तारीख की घोषणा होगी। तीर्थ यात्रा पर गये जनपद सदस्य वापस लौटेंगे। बहरहाल डिलेश्वरी निराला के अध्यक्ष एवं प्रकाश सिन्हा के उपाध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।