Home अन्य मेजबान राजनांदगांव की दूसरी जीत कांकेर को 9-0 गोल से पराजित किया

मेजबान राजनांदगांव की दूसरी जीत कांकेर को 9-0 गोल से पराजित किया

12
0
Spread the love

राजनादगांव। स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया, हॉकी इंडिया व छत्तीसगढ़ हॉकी के तत्वधान में आयोजित की जा रही अस्मिता हॉकी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी चार मैच खेला गया, जिसमें आज का पहला मैच हॉकी कबीरधाम विरूद्ध हॉकी जांजगीर-चांपा के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में हॉकी कबीरधाम ने हॉकी जांजगीर-चांपा को 6-1 गोल से पराजित किया। हॉकी जांजगीर-चांपा ने मैच के शुरूवाती 6वें मिनट में ही जांजगीर के रानी ने गोल कर 1-0 गोल की बढ़त बनाई हुई थी, जिसे हॉकी कबीरधाम ने मैच के 18वें मिनट में रूखमणी ने गोल कर 1-1 गोल की बराबरी पर ला दिया, जिसके बाद से ही हॉकी कबीरधाम ने अपने आक्रमाक पारी का खेल खेलते हुए मैच के 22वें मिनट में रूखमणी ने मैच के 30वें मिनट में याशोदा ने और मैच के 42वें और 47वें मिनट में यशोदा ने गोल करते हुए यह मैच में जीत हासिल की। आज का दूसरा मैच हॉकी बिलासपुर ने हॉकी को को एकतरफा मुकाबले में 16-0 गोल से एक आसान जीत हासिल की। हॉकी बिलासपुर की ओर से डॉली ने 4 गोल, दामिनी ने 2 गोल, मधू सिदार ने 5 गोल, भूमिका धनकर ने 2 गोल, मीनाक्षी उमरे ने 2 गोल और स्मिता कूजूर और रिया खलखो ने 1-1 गोल किया था। आज का तीसरा मैच स्पोटर्स अकादमी रायपुर विरूद्ध हॉकी दुर्ग के मध्य खेला जिसमें स्पोटर्स अकादमी रायपुर ने एकतरफा मुकाबले में 12-0 गोल से दुर्ग को पराजित किया। स्पोटर्स अकादमी रायुपर की ओर से नम्रता ने 6 गोल योगिता ने 2 गोल नंदनी ने 2 गोल और जिज्ञासा और मिना ने 1-1 गोल किया। आज का अंतिम मैच मेजबान राजनांदगांव ने हॉकी कांकेर को 9-0 गोल से पराजित किया। इस एकतरफा मुकाबले में मेजबान राजनांदगांव की ओर से दुबी रावत ने 3 गोल, अक्षिता अहूजा ने 1 गोल, आराधना ने 1 गोल, सिमरण यादव 2 गोल और पुनम देवांगन और प्रियांशी मौर्या ने 1-1 गोल किया। मैच के पूर्व उपस्थित आतिथियों ने मैदान के मध्य जा कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
आज के मैच में प्रमुख रूप से फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, अनुराज श्रीवास्तव, सुश्री ऑशा थॉमस, तीरथ गौस्वामी, सचिन खोब्रगढ़े, शकिल अहमद, अभिनव मिश्रा, राजेश निर्मलकर, खेमराज सिन्हा, कृष्णा यादव, रूपेश जायसवाल सहित खेल प्रेमी जनता उपस्थित थे।