राजनांदगांव। छत्तीसगढ की हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में हॉकी इंडिया, स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया व छत्तीसगढ हॉकी के संयुक्त तत्वधान में अस्मिता स्टेट हॉकी लीग जूनियर बालिका की स्पर्धा 18 से 22 फरवरी तक तथा सब जूनियर दिनांक 21 से 26 फरवरी तक संस्कारधानी के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाएगीं। प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में 8 जिलो की टीमें व सब जूनियर बालिका वर्ग में 9 जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन की तैयारियों को आयोजकों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। चैंपियनशिप का उद्घाटन 18 फरवरी को शाम 4 बजे से अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि हॉकी नर्सरी को राज्य स्तर की स्पर्धा करने की जिम्मेदारी एक बार फिर हॉकी इंडिया ने दि है। गत वर्ष वेस्ट जोन हॉकी की बालक-बालिकाओं की सब जूनियर व जूनियर स्पर्धा का आयोजन खेल प्रेमियों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पन्न होने के चलते इस बार हॉकी इंडिया व स्पोटर्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया ने इस बहुप्रतिष्ठित हॉकी स्पर्धा की जिम्मेदारी राजनांदगांव को सौंपी है, जिसे लेकर हॉकी राजनांदगांव व हॉकी छत्तीसगढ के कार्यकर्ता एवं खिलाडी कडी मेहनत कर रहे है।
अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाने वाली अस्मिता स्टेट हॉकी लीग जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता 18 से 22 फरवरी तक आयोजित है। आयोजन में स्पोटर्स अकादमी रायपुर, बिलासपुरए धमतरी, जांजगीर-चांपा, कोरबा, कांकेर, कबीरधाम के अलावा मेजबान मेजबान राजनांदगांव तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर, कबीरधाम, बस्तर, बालोद, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा के अलावा मेजबान राजनांदगांव की बालिकाएं अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेगीं।
जूनियर बालिका वर्ग के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2,00,000 रूपये, द्वितीय पुरूष्कार 1,60,000 रूपये तथा तीसरा पुरूष्कार 1,20,000 रूपये से पुरूष्कृत किया जाएगा। वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में भी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2,00,000, द्वितीय पुरूस्कार 1,60,000 रूपये तथा तृतीय पुरस्कार 1,20,000 रूपये से पुरूस्कृत किया जाएगा।
गौरवपथ स्थित अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम को आयोजन समिति के द्वारा सजाया संवारा जा रहा है, जहां मैदान के चारो ओर ब्राउडिंग बोर्ड का सहारा लिया जा रहा है वहीं मैदान के बाहरी हिस्से में रंग-बिरंगी रौशनियां भी अपनी छटा बिखेर रही हैै।