Home छत्तीसगढ़ गणपति भक्ति में लीन हुआ लखोली : सुशील लड्ढा ने की पूजा,...

गणपति भक्ति में लीन हुआ लखोली : सुशील लड्ढा ने की पूजा, 10 वर्षों से लगातार चल रहे भंडारे में उमड़ रहे श्रद्धालु

9
0
Spread the love

राजनांदगांव। गणेश चतुर्थी पर लखोली वार्ड क्रमांक 31 स्थित जनता कॉलोनी में ‘श्री सिद्धिविनायक मां अंबे धाम समिति’ द्वारा आयोजित गणेश उत्सव में भक्ति का माहौल बना हुआ है। कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुशील लड्ढा पदाधिकारियों एवं महिला कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान समिति सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें भगवान श्री गणेश की तस्वीर व स्मृति चिह्न भेंट किया।

10वें साल में प्रवेश कर चुका है भंडारा

समिति के अध्यक्ष संजय सरोदे ने बताया कि इस वर्ष गणेश उत्सव पर आयोजित भंडारा अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। बीते एक दशक से रोजाना गणेश भक्तों के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासी और शहरवासी पहुंच रहे हैं।

सुशील लड्ढा बोले- समाज को जोड़ने का जरिया है गणेश उत्सव

सुशील लड्ढा ने समिति के सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा, “10 वर्षों से निरंतर भंडारा चलाना सेवा और धार्मिक आस्था की मिसाल है। गणेश उत्सव समाज को एकजुट करने और सेवा की भावना को मजबूत करने का बेहतरीन माध्यम है।” उन्होंने नागरिकों से बड़ी संख्या में पहुंचकर दर्शन और प्रसादी ग्रहण करने की अपील की।

इन्होंने संभाली व्यवस्था की कमान

आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष संजय सरोदे, कोषाध्यक्ष नवीन जैन, सचिव मोहन सिंह राजपूत, गप्पू सोनकर, प्रकाश यादव, शिव शंकर राठी, राजेंद्र लड्ढा, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा, राजेश सरोदे, आलोक श्रीवास्तव, किशोरी पारख और मनु शुक्ला सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।