राजनांदगांव। शिक्षा के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए डॉ. शालिनी साहू को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की ओर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपने शोध में किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य का उनकी अध्ययन आदतों और नेतृत्व प्रभावशीलता पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन किया।
उनके शोध निर्देशक डॉ. एन. पापा राव रहे। शोध में किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य, अध्ययन आदतों और नेतृत्व प्रभावशीलता के बीच संबंधों तथा इनके विभिन्न आयामों का विश्लेषण किया गया। शोध का उद्देश्य यह समझना था कि किशोरों का मानसिक स्वास्थ्य उनकी अध्ययन संबंधी आदतों और नेतृत्व क्षमता को किस प्रकार प्रभावित करता है।
परिवार और महाविद्यालय ने दी बधाई
डॉ. शालिनी साहू की इस उपलब्धि पर उनके पति राजेश साहू, पुत्र अक्षत साहू, पुत्री नित्या साहू सहित परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। संस्कार सिटी कॉलेज एंड एजुकेशन, ठाकुरटोला के डायरेक्टर, प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. गुरप्रीत कौर और समस्त स्टाफ ने भी पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दीं।
महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा और शोध के क्षेत्र में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं।



