राजनांदगांव। ठेलकाडीह स्थित संत बाबा गुरु घासीदास शासकीय नवीन महाविद्यालय के स्वीकृत भवन का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल द्वारा रखा गया दो दिवसीय उपवास दूसरे दिन समाप्त हो गया। उपवास के दौरान 1100 से अधिक लोगों ने समर्थन पत्र देकर भवन निर्माण की मांग का समर्थन किया। दूसरे दिन भुनेश्वर बघेल ने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर स्वीकृत भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
भुनेश्वर बघेल ने कहा कि महाविद्यालय के भवन का निर्माण लंबे समय से लंबित है। सरकार को विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि भवन के अभाव में विद्यार्थियों को अध्ययन में परेशानी हो रही है। दो दिवसीय उपवास के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विद्यार्थियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
ओमप्रकाश साहू ने कहा कि महाविद्यालय भवन की मांग विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी हुई है। स्वयं का भवन नहीं होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकार को मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर स्वीकृत भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करना चाहिए।
दूसरे दिन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू, विवेक वासनिक, पदम कोठारी, भागवत साहू, सूर्यकुमार खिलाड़ी, प्रदीप शर्मा, कमलजीत सिंह पिंटू, पंकज बांधव, गीतालाल वर्मा, चंद्रेश वर्मा, सौरभ वैष्णव, ओमप्रकाश साहू, रामाकांत साहू, भागवत वर्मा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशन तिवारी, ममता साहू, शिवा यादव, रतन यादव, अजय वर्मा, उमराव वर्मा, दिनेश पुराणिक, गौकरण वर्मा, ललित चांदत्तारे, मुकेश निर्मलकर, फत्तू वर्मा, रिम्मी भाटिया, केजनाथ देशलहरे, संदीप सिरमौर, नवीन लुनिया, कल्पना साहू, हंसा सिन्हा, महेंद्र सिन्हा, पीयूष दुबे, राजेश शान, जितेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



