Home छत्तीसगढ़ कर्तव्यनिष्ठा के लिए डॉ. आलोक कलचूरी को ‘छत्तीसगढ़ राज्य गौरव सम्मान’

कर्तव्यनिष्ठा के लिए डॉ. आलोक कलचूरी को ‘छत्तीसगढ़ राज्य गौरव सम्मान’

8
0
Spread the love

डोंगरगढ़। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कलचूरी को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में 18 वर्षों से उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाएं देने के लिए रिपोर्टर क्लब राजनांदगांव द्वारा ‘छत्तीसगढ़ राज्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। जिला आयुष कार्यालय राजनांदगांव में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. आलोक कलचूरी नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ के पूर्व छात्र भी हैं। विद्यालय के उप प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने बताया कि डॉ. कलचूरी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविरों में वर्षों से अपनी चिकित्सीय सेवाएं दे रहे हैं। विद्यालय में जब भी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता होती है, वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ उपचार के लिए उपस्थित रहते हैं।
उन्होंने बताया कि डॉ. कलचूरी की सेवाओं और योगदान को देखते हुए उन्हें पूर्व में ‘नवोदय रत्न सम्मान’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। विद्यालय परिवार ने उन्हें डोंगरगढ़ और नवोदय का गौरव बताते हुए इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. आलोक कलचूरी को ‘छत्तीसगढ़ राज्य गौरव सम्मान’ मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ज्ञातव्य हो कि जनवरी 2026 को जिला प्रशासन द्वारा 26 जनवरी के कार्यक्रम में डॉक्टर कलचुरी को सम्मानित किया गया था। डोंगरगढ़ के विभिन्न गांव में समय-समय पर शिविर लगाकर डॉक्टर कलचुरी चिकित्सा उपलब्ध कराते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल शिक्षक अनिल कुमार पाल के साथ कई विशेष शिविर में उन्होंने अपनी सेवा दी है। विद्यालय परिवार सदैव उन्हें अपने बीच पता है।