दुर्ग। बरसों से लो प्रेशर और जल संकट की समस्या से जूझ रहे गया नगर क्षेत्रवासियों के लिए आज का दिन राहत और खुशी लेकर आया। क्योंकि उनकी लंबे समय की मांग नई पानी टंकी निर्माण कार्य के लिए आज वार्ड क्रमांक-3 गया नगर स्थित कबड्डी मैदान में खुदाई कार्य का आज निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार की प्रमुख उपस्थिति में विधिवत शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर क्षेत्र की महिलाओं और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम से पूर्व महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा,जल कार्य विभाग प्रभारी एवं स्थानीय पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, वार्ड क्रमांक-3 के पार्षद व एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे तथा जनप्रतिनिधियों ने कबड्डी मैदान स्थित बाबा धाम शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान सभी ने क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित पानी टंकी निर्माण कार्य के सफल एवं शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।
इसके पश्चात महापौर अलका बाघमार के निर्माण स्थल पहुंचने पर स्थानीय पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन एवं नरेंद्र बंजारे के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने फटाके फोड़कर एवं पुष्पमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया तथा वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर आभार व्यक्त किया।
पानी टंकी निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, जल कार्य विभाग प्रभारी एवं स्थानीय पार्षद श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, वार्ड क्रमांक-3 के पार्षद व एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे सहित स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में जेसीबी मशीन से भूमि खुदाई कार्य प्रारंभ करने से पूर्व पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, चंद्रशेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, पार्षद मनीष कोठारी, पूर्व पार्षद श्रीमती दीपक देवांगन, मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक-3 एवं वार्ड क्रमांक-4 में बघेरा पानी टंकी से जलापूर्ति होने के कारण दूरी अधिक होने से लंबे समय से लो प्रेशर की समस्या बनी हुई थी। विशेषकर गर्मी के दिनों में नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गया नगर क्षेत्र की महिलाओं ने इस समस्या को लेकर पूर्व परिषद के दौरान कई बार आवाज भी उठाई थी।
नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद महापौर अलका बाघमार ने इसे प्राथमिकता में लेते हुए जल कार्य विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन एवं वार्ड पार्षद नरेंद्र बंजारे की मांग पर इस समस्या के समाधान के लिए तेजी से कार्रवाई की गई।और अपने पहली एमआईसी बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत कर राज्य शासन स्तर पर लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से 15 लाख लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण तथा फिल्टर प्लांट से टंकी तक राइजिंग लाइन बिछाने के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाई गई।
इस महत्वपूर्ण कार्य का भूमिपूजन प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सुशासन तिहार के दौरान दुर्ग के झाडूराम देवांगन स्कूल मैदान में किया गया था। इसी क्रम में आज नगर निगम द्वारा कार्य को गति देते हुए महापौर अलका बाघमार की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया।
गया नगर पानी टंकी निर्माण कार्य के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्रीमती लता शर्मा, अशोक तिवारी,शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक आचार्य नीलेश शर्मा, आशा यादव, उत्तम साहू, नंदकिशोर द्वारिका, पुरुषोत्तम चंद्राकर, मंडल महामंत्री नवीन साहू, दिनेश नालोड़े, दिलेश्वरी तूरकर,वी रानी सोनी, प्रीति गुप्ता,कविता सोनी,आशीष शर्मा,पिंकी तिवारी चंद्रकांत तिवारी,संतोष यादव,पुरुषोत्तम शर्मा,लक्ष्मी नारायण शर्मा,चंद्रकांत ताम्रकार,क्षमा तिवारी,मंजू यादव,ऋतु झरिया हेमंत सोनी,रुपेश जैन,सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



