Home छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा ने अधिवक्ता अंशुल कसार को शहर महामंत्री नियुक्त किया,...

भाजपा युवा मोर्चा ने अधिवक्ता अंशुल कसार को शहर महामंत्री नियुक्त किया, युवाओं में खुशी का माहौल

32
0
Spread the love

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में सक्रिय और समर्पित युवाओं को तरजीह देते हुए नेतृत्व विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी कड़ी में बजरंग दल के पूर्व जिला सहसंयोजक और प्रखर गौसेवक अंशुल कसार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के उत्तर मंडल में शहर महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से हिंदू संगठनों, गौसेवकों और युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।

वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अंशुल कसार ने भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर सहित वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। कसार ने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। संगठन की रीति-नीति के अनुरूप युवाओं को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़कर भाजपा को और अधिक मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।”

गौसेवा और संगठन का लंबा अनुभव
अंशुल कसार पिछले 12 वर्षों से बजरंग दल में सक्रिय पदाधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विशेष रूप से गौवंश संरक्षण के क्षेत्र में उनके जमीनी कार्यों को देखते हुए पूर्व में शासन द्वारा उन्हें राज्य गौसेवा आयोग का जिला सदस्य भी नियुक्त किया गया था। अब उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र के माध्यम से जनसेवा का संकल्प लिया है।

बधाइयों का लगा तांता
अंशुल कसार की नियुक्ति की खबर मिलते ही शहर के युवाओं और विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। समर्थकों का मानना है कि कसार के संगठनात्मक अनुभव और युवाओं के बीच उनकी पकड़ का लाभ आने वाले समय में पार्टी को व्यापक रूप से मिलेगा।