Home छत्तीसगढ़ विधायक, पूर्व विधायक एवं आयोग के पूर्व सदस्य ने अनीस खान के...

विधायक, पूर्व विधायक एवं आयोग के पूर्व सदस्य ने अनीस खान के निवास पहुंचकर ईद की शुभकामनाएं दीं

35
0
Spread the love

राजनांदगांव। ईद के त्योहार के बाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान के निवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आगमन हुआ, जहां उन्होंने मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी देखने को मिला।
मोहला-मानपुर क्षेत्र के विधायक इंदरशाह मंडावी, डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्रवंशी, दुर्ग जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश बाफना राजनांदगांव प्रवास के दौरान अनीस खान के निवास पहुंचे। इस दौरान राजनांदगांव के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक फडनवीस एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली भी साथ थे।
सभी वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर अनीस खान एवं उनके परिवारजनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर नेताओं ने ईद की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ अनीस खान को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनकी संगठनात्मक सक्रियता और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता की सराहना भी की।
इस दौरान क्षेत्रीय एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में आत्मीयता से परिपूर्ण रही, जिसमें आपसी अपनापन स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
भोजन उपरांत सभी अतिथि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भिलाई के लिए रवाना हुए। अंत में अनीस खान ने वरिष्ठ नेताओं के आगमन हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन उन्हें संगठन के प्रति और अधिक निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है तथा उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।