Home छत्तीसगढ़ ललित कुमरे बने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी का...

ललित कुमरे बने जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

50
0
Spread the love

राजनांदगांव। कांग्रेस नेता ललित कुमरे को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण में महामंत्री नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी में सफलता की शुभकामनाएं दी।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि ललित कुमरे एक सुलझे हुए और मिलनसार नेता हैं। उन्हें सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राजनीति की भी अच्छी समझ है। उनकी राजनीतिक यात्रा स्वर्गीय उदय मुदलियार के साथ शुरू हुई और तब से वे कांग्रेस के साथ सक्रिय हैं।
ललित कुमरे पहले तीन बार युवक कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रह चुके हैं और बाद में उन्हें किसान कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। संगठन में उनकी सक्रियता और मेहनत को देखते हुए उन्हें अब महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वे अपने राजनीतिक गुरु जितेंद्र मुदलियार को आदर्श मानते हैं।
कार्यकर्ताओं का मानना है कि नई जिम्मेदारी में भी ललित कुमरे पार्टी के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।