Home छत्तीसगढ़ तुमड़ीबोड लोक मंडई में राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य रामानुज युवराज पांडेय होंगे मुख्य...

तुमड़ीबोड लोक मंडई में राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य रामानुज युवराज पांडेय होंगे मुख्य अतिथि

49
0
Spread the love

राजनांदगांव। 3 दिवसीय लोक मंडई के रंगारंग आयोजन में आज मंगलवार, 31 मार्च को राष्ट्रीय कथावाचक और छत्तीसगढ़ के गौरव आचार्य रामानुज युवराज पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

लोक मंडई के अध्यक्ष और डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने बताया कि समापन अवसर पर आचार्य रामानुज युवराज पांडेय श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर में आगमन कर लोक मंडई को गौरवान्वित करेंगे।

उन्होंने बताया कि आचार्य पांडेय के कथाकथन से कार्यक्रम में नई ऊर्जा और सांस्कृतिक उत्साह की लहर दौड़ेगी। दर्शकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और परंपराओं का जीवंत अनुभव मिलेगा।