Home छत्तीसगढ़ हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

30
0
Spread the love

अम्बागढ़ चौकी। प्राचीन हनुमान मंदिर बजरंग चौक में गुरूवार, 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु हनुमान जी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त कर भक्ति एवं आत्मिक आनंद का अनुभव कर सकेंगे।

मंदिर में दिनभर हनुमत रामकथा, कीर्तन और हनुमान चालिसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:

प्रातः 7 बजे: मंगला आरती एवं हनुमत श्रृंगार, पं. श्री महेंद्र कृष्ण शास्त्री आचार्य द्वारा।

दोपहर 2 बजे: महिला मंडली द्वारा सुंदर कांड पाठ एवं मानस गायन।

संध्या 6 बजे: आरती एवं हनुमान चालिसा पाठ के साथ प्रसादी वितरण।

रात्रि 8 बजे: संगीतमय रामकथा प्रवचन, जिसमें मानस मर्मज्ञ श्रद्धेय गोपालराम वर्मा जी आजनेय मानस परिवार अम्बागढ़ चौकी द्वारा कीर्तन एवं भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

श्री महावीर मंदिर न्यास, बजरंग चौक, अम्बागढ़ चौकी ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार पधारने और इस धार्मिक आयोजन में भाग लेने का आग्रह किया है।

इस पावन अवसर पर भक्तजन रामजी और हनुमान जी की कृपा प्राप्त कर आत्मिक शांति एवं भक्ति आनंद का अनुभव कर सकेंगे।