Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव में रामनवमी शोभायात्रा का भव्य स्वागत, फूलों से हुई अभिनंदन

राजनांदगांव में रामनवमी शोभायात्रा का भव्य स्वागत, फूलों से हुई अभिनंदन

34
0
Spread the love

राजनांदगांव। पावन पर्व रामनवमी पर नगर में भक्तिभाव और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सर्व गुजराती समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का हिंदू जागरण मंच ने मानव मंदिर चौक में जोरदार स्वागत किया।
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं का आकर्षण बनी रहीं। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल लोग भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण कर रहे थे। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
मानव मंदिर चौक पर मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। खासतौर पर महिला इकाई ने फूलों की वर्षा कर भक्तों का अभिनंदन किया, जिससे पूरा क्षेत्र महक उठा और दृश्य अत्यंत मनोहारी बन गया।
हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शों और धर्म का पालन करने की प्रेरणा देता है। रामनवमी समाज में एकता, संस्कृति और धार्मिक जागरूकता फैलाने का अवसर है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग, महिलाएं, युवा और बच्चे उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें प्रशासन का सहयोग भी सराहनीय रहा।
यह भव्य आयोजन नगर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सामने आया।