Home छत्तीसगढ़ 68 लाख के इनामी 11 हार्डकोर नक्सलियों ने डाले हथियार

68 लाख के इनामी 11 हार्डकोर नक्सलियों ने डाले हथियार

10
0
Spread the love

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से सटे गढ़चिरौली में 11 हार्डकोर नक्सलियों ने गढ़चिरौली पुलिस और CRPF के सामने सरेंडर किया है. इसमें 01 DVCM, 01 एरिया कमिटी सचिव, 01 पीपीसीएम, 01 कमांडर, 01 एसीएम पद पर कार्यरत वरिष्ठ माओवादियों सहित अन्य 06, कुल 11 नक्सली शामिल हैं. शासन द्वारा उन पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम रखा गया था|

गढ़चिरौली में 11 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर

गढ़चिरौली जिले में नक्सल गतिविधियां अब लगभग समाप्त हो चुकी हैं, पहले जहां जिले के 10 उपविभागों में नक्सली सक्रिय थे, अब यह केवल भैमरागढ़ उपविभाग के सीमावर्ती क्षेत्र तक सीमित रह गई है. इसके साथ ही शासन द्वारा वर्ष 2005 से लागू आत्मसमर्पण योजना के कारण और हिंसक जीवन से ऊबकर कई वरिष्ठ और कट्टर नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है. साथ ही सरेंडर नक्सलियों का पुलिस दल द्वारा पुनर्वास किए जाने से अब तक कुल 794 माओवादियों ने गढ़चिरौली पुलिस के सामने सरेंडर किया है|