Home छत्तीसगढ़ महिला दिवस समारोह 2026 तथा उत्कृष्ट उत्कृष्ट महिला सम्मान 2026 का हुआ...

महिला दिवस समारोह 2026 तथा उत्कृष्ट उत्कृष्ट महिला सम्मान 2026 का हुआ भव्य आयोजन

16
0
Spread the love

सरायपाली। क्षेत्र के ग्राम चकरदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माता सावित्री बाई फूले समूह द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेविका एवं माता सावित्री बाई फूले समूह की अध्यक्ष डॉ. अनिता चौधरी , विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य बालमति रेशम पटेल, सरपंच पूर्णिमा साहू तथा सरपंच राधा राय उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की जात्यक्रम प्रभारी समाजसेविका एवं प्रखंड संयोजिका डॉ. नमिता साहू रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला सह-संयोजिका ललिता सिदार ने किया, जबकि प्रखंड सह-संयोजिका विमला दास ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में रेनुका साहू एवं तेजबाई पटेल का भी विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. अनिता चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्री बाई फूले समूह द्वारा आयोजित यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में समारोह लगातार 13वें कार्यक्रम रहा जो पिछले कई वर्षो से आयोजित किया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से यह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है और इसका उद्देश्य समाज में महिलाओं को सम्मान, प्रोत्साहन और सशक्तिकरण का मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा और नेतृत्व जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है।
कार्यक्रम के दौरान समाज में प्रेरणादायी कार्य करने वाली कई महिलाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती सविता वर्मन को सम्मानित किया गया। महिलाओं के कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए श्रीमती तिलेश्वरी पटेल को सम्मान दिया गया। महिला स्वास्थ्य एवं देखभाल के लिए शशी तिर्की को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट सामाजिक सेवा के लिए शु शुकुलता (शुभा सेवा संस्थान) को सम्मान प्रदान किया गया। सुरक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए विमला दास को सम्मानित किया गया। वहीं महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सुरेंद्री पटेल को भी सम्मान से नवाजा गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. अनिता चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि माता सावित्री बाई फूले समूह द्वारा आयोजित यह महिला दिवस समारोह लगातार 13वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। पिछले कई वर्षों से यह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है और इसका उद्देश्य समाज में महिलाओं को सम्मान, प्रोत्साहन और सशक्तिकरण का मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा और नेतृत्व जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है।
समारोह में ग्रामीण महिलाओं की बड़ी और उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए कई रोचक और प्रेरणादायक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें रस्साकशी, प्रश्न मंच तथा अन्य सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां शामिल थीं। इन प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा। फागुन मोती सिदार , मोहर बाई पटेल, निर्मला पटेल, हारा चौहान , मीना सेन , अनिता पटेल, नागेश्वरी यादव,कचराबाई सिदार, कारा बाई, लायबानी सिदार चमेली पटेल, सजनी पटेल, लक्ष्मीन पटेल सहित उपस्थित अन्य महिलाओं ने इस आयोजन को न केवल एक उत्सव के रूप में बल्कि अपनी शक्ति, प्रतिभा और आत्मविश्वास के प्रदर्शन के रूप में भी देखा। ग्राम चकरदा में आयोजित यह कार्यक्रम नारी सम्मान और सशक्तिकरण का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल महिलाओं को सम्मान देने का अवसर बना बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन और नारी सशक्तिकरण का संदेश भी प्रसारित करता रहा।