Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव में अमित जोगी ने चखा जलाराम की दही कचौड़ी, कार्यकर्ताओं से...

राजनांदगांव में अमित जोगी ने चखा जलाराम की दही कचौड़ी, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

46
0
Spread the love

राजनांदगांव। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज राजनांदगांव पहुंचे। वे कमला कॉलेज के पास स्थित जलाराम की प्रसिद्ध दही कचौड़ी का स्वाद लेने पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम और जोगी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल भी मौजूद रहे। पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा शहर अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, मुकेश साहू, उदित हरिहरनो सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अमित जोगी ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनके मुद्दों एवं सुझावों को सुना।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम पार्टी और जनता के बीच संवाद बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।