अभय धृतलहरे/महासमुन्द समय दर्शन न्यूज। कार्यवाही में 233 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 77 हजार रुपये ज़ब्त। इस दौरान 990 किलो महुआ लाहन पास को किया गया नष्ट। अवैध महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तन व अन्य सामग्री भारी मात्रा में जब्त किया गया। सात व्यक्तियो के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
अवैध महुआ शराब बनाने, बेचने व परिवहनकर्ताओ के विरुद्ध जिले में संचालित अभियान मे अब तक 1851 लीटर 640 मिलीग्राम अवैध महुआ शराब कीमत 6 लाख 18 हजार 198 रूपये जब्त की गयी।
वर्तमान तक 108 प्रकरण में 122 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
महासमुन्द जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बागबाहरा, तेंदुकोना, सांकरा, बसना, सरायपाली, पटेवा, कोमाखान क्षेत्र में आज 20 ठिकानो पर छापामार कार्यवाही के दौरान दबिश दी गयी, महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के निर्माण विक्रय एवं परिवहन में संयुक्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है।



