Home छत्तीसगढ़ होली से पहले अन्नदाताओं को ऐतिहासिक सौगात : शीला टाकेश सिन्हा

होली से पहले अन्नदाताओं को ऐतिहासिक सौगात : शीला टाकेश सिन्हा

37
0
Spread the love

राजनांदगांव। जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने राज्य मंत्रिपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला प्रदेश के लाखों किसानों के जीवन में खुशहाली और आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार की किसान हितैषी सोच और अन्नदाताओं के प्रति सम्मान का सशक्त प्रमाण है।
उन्होंने बताया कि 11 फरवरी 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3,100 रुपये प्रति मि्ंटल की दर से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त उनके बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाएगी। इससे किसानों को त्योहार से पहले बड़ी राहत मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बनेगा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश में कुल 25,24,339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। यह रिकॉर्ड खरीदी न केवल राज्य की कृषि व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि किसानों के सरकार पर बढ़ते भरोसे का भी परिचायक है। सरकार की कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत लगभग 10,000 करोड़ रुपये की विशाल राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की जाएगी। यह धनराशि समय पर मिलने से किसान अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं, खेती से जुड़े निवेश और त्योहारों की तैयारियों को बेहतर ढंग से कर सकेंगे।
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि यह निर्णय किसानों की कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान है। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि ग्रामीण बाजारों में क्रय शक्ति बढ़ेगी, रोजगार के अवसर सृजित होंगे और समग्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला किसान हित में मील का पत्थर साबित होगा और आने वाले समय में प्रदेश की कृषि को और अधिक सशक्त बनाएगा।