Home छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस नेता शमसूल आलम ने आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, हफ्ते...

जोगी कांग्रेस नेता शमसूल आलम ने आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, हफ्ते भर का अल्टीमेटम

42
0
Spread the love

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और युवा मोर्चा नेता शमसूल आलम ने आबकारी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई बार और रेस्टोरेंट, जैसे अवाना बार और संगवारी बार, आबकारी विभाग की गाइडलाइनों का पालन नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
शमसूल आलम ने कहा कि इन बारों में गाइडलाइनों का उल्लंघन होने के बावजूद कुछ आबकारी कर्मचारी और इंस्पेक्टर की मिलीभगत से बारों को लाइसेंस मिल जाते हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की और आबकारी अधिकारी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। यदि प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई नहीं कीए तो जोगी युवा मोर्चा उग्र प्रदर्शन करेगा।
ज्ञापन देने के बाद, शमसूल आलम और उनके समर्थकों ने आबकारी कंट्रोल रूम जाकर आबकारी इंस्पेक्टर से पावती भी ली। इस मौके पर जोगी युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष नमन पटेल, जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, शुभम भलाधारे, पंकज सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शमसूल आलम ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।