Home छत्तीसगढ़ 4 एवं 15 फरवरी को दुर्ग में संभाग स्तरीय रोजगार मेला, निजी...

4 एवं 15 फरवरी को दुर्ग में संभाग स्तरीय रोजगार मेला, निजी क्षेत्र के विभिन्न पदों पर होंगे साक्षात्कार

23
0
Spread the love

बेमेतरा / छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला दिनांक 14 एवं 15 फरवरी 2026 को रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (R-2), कोहका, भिलाई, जिला दुर्ग में आयोजित होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों का प्रत्यक्ष साक्षात्कार लिया जाएगा। मेले के माध्यम से योग्य एवं इच्छुक युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे ऑनलाइन पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in पर रोजगार पंजीयन एवं रोजगार मेला हेतु पृथक-पृथक पंजीयन अवश्य कराएं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक उक्त पोर्टल पर पंजीयन नहीं कराया है, वे समय रहते अपना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीकृत अभ्यर्थी 14 एवं 15 फरवरी 2026 को निर्धारित स्थल पर अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, बेमेतरा से संपर्क कर सकते हैं। शासन द्वारा आयोजित यह रोजगार मेला जिले एवं संभाग के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।