Home छत्तीसगढ़ अकलतरा के जर्वे मंडई-मेला में शामिल हुए शमसूल आलम

अकलतरा के जर्वे मंडई-मेला में शामिल हुए शमसूल आलम

56
0
Spread the love

राजनांदगांव। अकलतरा के जर्वे ग्राम में आयोजित मंड़ई-मेला सोमवार रात को सजीव उत्साह से भरा हुआ था। इस आयोजन में अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसूल आलम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी अकलतरा दिनेश सिंह, कांग्रेस नेता कन्हैया राठौर, कमलकांत यादव, धर्मेंद्र कुर्रे, अजीत जोगी युवा मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष अंकू पांडे, गोलू खान, आयुष पाण्डेयए और रोहन केवर्त जैसे अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।
इस दौरान शमसूल आलम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, अकलतरा के जर्वे में जब भी आता हूं, यहाँ के लोगों से जो स्नेह और प्यार मिलता है, वह मेरे लिए किसी भी पुरस्कार से बढ़कर है। इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं सभी का दिल से आभारी हूं और यह प्रेम जीवनभर मेरी यादों में रहेगा।
उनके संबोधन के बादए कार्यक्रम में आयोजित डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। डांस के दौरान युवाओं की उत्साही और जोशपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मेला में अकलतरा के स्थानीय लोग और आसपास के क्षेत्र से आए लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस आयोजन ने क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दिया, साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान किया।