बसना (समय दर्शन)। छत्तीसगढ़ के वनांचल इलाके के साथ ही मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठण्ड में और बढ़ोतरी हो सकती है।
वहीं देश के उत्तरी इलाकों में ठण्ड से जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। धुंध और कोहरा से रोडवे की गति धीमी हो गयी है।
भाजपा युवा मोर्चा के राहुल बंजारा ने बताया कि,आज वीर बाल दिवस के अवसर पर उनके दादा दादी स्व.सोनी नायक एवं स्व.श्रीमती सिंदो नायक की मीठी याद मे जरूरतमंदों को
इस ठिठुरन भरी सर्दी से बचने के लिए मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में शहर के चौक चौराहों में गर्म कपड़े बांटे जा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रचनात्मक कार्यशैली का परिचय देते हुए बसना के चौक चौराहों में जरुरतमंदों को शाल कंबल बांटने की पहल, नगर मे चर्चा विषय बना हुआ है।
इस दौरान बसना पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, महामंत्री दीपक शर्मा, मंत्री अमृत चौधरी, पार्षद महेन्द्र सिंह अरोरा, इस कार्यक्रम के संयोजक उमेश बंजारा, राहुल बंजारा, चंदन मिश्रा उपस्थित रहे।



