Home मनोरंजन ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज, कियारा-ऋतिक का दिखा रोमांटिक...

‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज, कियारा-ऋतिक का दिखा रोमांटिक अंदाज

138
0
Spread the love

कियारा आडवाणी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। अरिजीत सिंह और निकिता गांधी की आवाज में गाया गया ये गाना दर्शकों को पसंद आ रहा है।

कियारा-ऋतिक की केमिस्ट्री ने बिखेरा जलवा
‘वॉर 2’ का गाना ‘आवां जावां’ रिलीज हो चुका है। इस गानें में कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन की केमिस्ट्री को बहुत ही खूबसूरत ढंग से दिखाया गया है। गाने में देखा जा सकता है कि दोनों एक्टर्स इस पल को काफी एंजाय कर रहे हैं। इसके साथ ही गाने में एक्ट्रेस का बिकिनी अवतार भी देखा जा सकता है। कियारा-ऋतिक का रोमांटिक अंदाज युवाओं को काफी पसंद आ रहा है।

अरिजीत सिंह की आवाज ने किया जादू
‘आवां जावां’ सॉन्ग की बात करें, तो इसे अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गाया है। इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखा है। वहीं इसमें म्यूजिक प्रीतम ने दिया है, जिसे YRF स्टूडियो का सहयोग प्राप्त है। अरिजीत की आवाज लोगों को दीवाना कर रही है। कियारा आडवाणी ने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिस पोस्ट पर नेटिजंस कमेंट करके गाने को काफी खूबसूरत बता रहे हैं। इसके अलावा फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वॉर 2’’ यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है, जो 2019 की सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ की अगली कड़ी है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक एक्शन फिल्म है। फिल्म की रिलीज को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन के अलावा साउथ सुपरस्टार जूनियार एनटीआर भी नजर आएंगे।