Home छत्तीसगढ़ बाबाधाम से वापसी के पूर्व जर्सीडीह स्टेशन में दुर्ग के कांवरियों ने...

बाबाधाम से वापसी के पूर्व जर्सीडीह स्टेशन में दुर्ग के कांवरियों ने सुनी पीएम मोदी की मन बात कार्यक्रम

122
0
Spread the love

दुर्ग। विगत एक सप्ताह से कांवड़ यात्रा कर गंगाजल चढ़ाने बाबाधाम गए दुर्ग के शिवभक्त कांवरियों ने आज शहर वापसी के पूर्व जर्सीडीह रेल्वे स्टेशन में ट्रेन आगमन की प्रतीक्षा के दौरान प्लेटफार्म में बैठकर मोबाईल प्रोजेक्टर स्क्रीन पर पीएम मोदी जी की “मन की बात” कार्यक्रम कि 124 वीं कड़ी सुना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज के संस्करण में स्वच्छता के 11वर्ष पूर्ण होने पर देश के नागरिकों द्वारा अपने गांव कस्बों व शहरों में साफ सफाई पर हुए जागरूकता सहित अन्य विषयों पर बताई गई बातों को गंभीरता से सुनकर अमल करने का संकल्प लिया। ईस दौरान मन की बात कार्यक्रम सुनने वालो कांवरियो में शिवनाथ बोल समिति के संयोजक व जिला भाजपा प्रवक्ता दिनेश देवांगन,पार्षद मनीष साहू,युवराज कुंजाम,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश दीक्षित पूर्व पार्षद दिलीप साहू,प्रकाश ताम्रकार,नरेंद्र सोनी,भरत यादव,मन्नू साहू,उत्तम साहू,अशोक सोनी सहित अनेक कांवरिया शामिल है।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम कर देश दुनिया की महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाती है जिसे सुनने भाजपा ही नही आम जन भी प्रतिक्षरत रहते है ईसी कड़ी में आज मन की बात संस्करण के 124 वें कड़ी के दौरान दुर्ग से कांवड़ियों के रूप में बाबाधाम यात्रा में गए भाजपा कार्यकर्ताओं ने वापसी ट्रेन की प्रतीक्षा के बीच देवघर के बाबाधाम जर्सीडीह स्टेशन के प्लेटफार्म में बैठकर मन की बात कार्यक्रम सुना जिसकी चर्चा स्टेशन परिसर में रही बाबाधाम गए कांवरिए सोमवार को लौटेंगे।मन की बात सुनने वाले अन्य कार्यकर्ताओ में गणेश देशमुख,मुकेश सोनी,संजीता ताम्रकार,अश्वनी ठाकुर,पोषण यादव,खोमन साहू,सुरेंद्र साहू,ओम प्रकाश साहू,नीलेश देवांगन,सहबीन बाई,मंशा अंबुले,बेनू अंबुले,राजा शर्मा,आकाश चंद्राकर,रेखा अंबुले,अनुराग वर्मा,संगीता अंबुले भूषण पटेल छोटू निर्मलकर,रागिनी अंबुले, उज्वल गुप्ता,आदि शामिल है।