Home छत्तीसगढ़ शौर्य संगठन द्वारा 11वां हरेली महोत्सव संपन्न, बस्तर नृत्य और पारंपरिक खेलों...

शौर्य संगठन द्वारा 11वां हरेली महोत्सव संपन्न, बस्तर नृत्य और पारंपरिक खेलों ने बांधा समा

36
0
Spread the love

उतई/दुर्ग।छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों का प्रमुख एवं प्रथम त्यौहार हरेली के उपलक्ष्य में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आदर्श ग्राम कोड़िया में शौर्य युवा संगठन व गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हरेली महोत्सव 11.0 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विधायक ललित चंद्राकर एवं अध्यक्षता शौर्य संगठन अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जिला पंचायत सभापति श्रद्धा साहू, पूर्व जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर, सेवक जन फाउंडेशन अध्यक्ष विकास जायसवाल, अभिषेक यादव, छग क्रांति सेना जिला अध्यक्ष ऋषि साहू, छाया विधायक कामेश साहू, सरपंच खुमान निषाद, उपसरपंच कुलेश्वर निर्मलकर, पूर्व प्राचार्य अनिल कुमार गुप्ता, चुन्नीलाल चंद्राकर, जेपी दीपक, बालक दास, शौर्य संगठन उपाध्यक्ष चिरंजीव निषाद, सचिव आदित्य भारद्वाज, राधेलाल साहू, दिनेश दीपक, उमेश साहू, मलेश निषाद, गोवर्धन साहू, पुराणिक यादव, रामचरण भारद्वाज, खुमान भारद्वाज, लक्ष्मीनारायण साहू, संदीप यादव, मोती साहू, विजय पटेल सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

शौर्य संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल व सरपंच खुमान निषाद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी दी। कहा संगठन द्वारा इस वर्ष हरेली महोत्सव का ग्यारहवाँ आयोजन किया गया।

इस आयोजन में फुगड़ी, फुग्गा फोड़, गेड़ी दौड़, रस्साकसी, सुरीली कुर्सी, नारियल फेंक, छत्तीसगढ़ी व्यंजन सजाओ प्रतियोगिता, बइला सजाओ, मटकी फोड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही सावन झूला और बस्तर क्षेत्र के आदिवासी मांदरी नृत्य समूह की मनमोहक प्रस्तुति भी हुई।

विधायक ललित चंद्राकर सहित सभी अतिथियों ने हल पूजा कर ग्रामीणों को हरेली की बधाई दी। विधायक ललित चंद्राकर ने हरेली की शुभकामनाएं देते हुए कहा शौर्य संगठन के युवा लगभग पिछले डेढ़ दशक से रचनात्मक कार्यों में लगे हुए हैं एवं ग्यारह सालों से लगातार प्रदेश की संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने के लिए हरेली महोत्सव का सराहनीय आयोजन कर रही है।

उन्होंने अपील करते हुए कहा हरेली सुख शांति एवं समृध्दि का प्रतीक है, अपने आने वाली पीढ़ी की सुनहरे भविष्य के लिए एक पेड़ मां के नाम व एक सोखता संतान के नाम मुहिम में योगदान बहुत आवश्यक है।

दुर्ग जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी ने कहा शौर्य संगठन द्वारा हरेली महोत्सव के अवसर पर पारंपरिक खेलों के आयोजन एवं नवाचार पहल के सफल संचालन के लिए हार्दिक बधाई। छत्तीसगढ़ी संस्कृति के संरक्षण और युवाओं में सहभागिता की भावना जागृत करने हेतु यह सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन संगठन सचिव आदित्य भारद्वाज एवं आभार सरपंच खुमान निषाद ने किया।

कार्यक्रम में सभी प्रतियोगिताओं के सभी वर्ग के प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसमें क्रमशः फुगड़ी में दृष्टि साहू व खेमलता विश्वकर्मा, रस्साकसी महिला वर्ग में सरोजनी निषाद ग्रुप व आरती ग्रुप, पुरुष वर्ग में आशीष निषाद ग्रुप व सोमन ग्रुप, फुग्गा फोड़ महिला वर्ग में पुन्नी बाई यादव व दिव्या साहू, पुरुष वर्ग में खोमलाल व पुकेश्वर साहू, सुरीली कुर्सी महिला वर्ग में धनेश्वरी निषाद व भुनेश्वरी निषाद, पुरुष वर्ग में सनत पटेल व दिलीप यादव, बालिका वर्ग में यामिनी व हीना यादव, बालक वर्ग में करन व हर्ष वैष्णव, बइला सजाओ में नारियल फेंक महिला वर्ग में हिरौंदी साहू व शशिकला साहू, पुरुष वर्ग में आशीष निषाद व सोमन यादव, छग व्यंजन सजाओ प्रतियोगिता में चंद्रिका यादव, हेमलता साहू शामिल थी।

खेल प्रतियोगिता के प्रायोजक के रूप में साहू श्रृंगार कोड़िया, निर्मल किराना कोड़िया, श्री अष्टविजय मूर्तिकला केंद्र कोड़िया, श्रीराम किराना स्टोर्स कोड़िया, नेहा इंटरप्राइजेज बोरसी, दीपक ऑटो सर्विस बोरसी, वंदना ऑटो सर्विस बोरसी, कबीर फोटो फ्रेमिंग बोरसी, लीलाधर साहू, टिकेश्वर निषाद, रामरतन साहू, डॉ सरोज साहू, गोविंद देशमुख, जागेश्वर साहू, कन्हैया साहू, सिया एवं गौरव साहू ने सहयोग दिया।

कार्यक्रम में चिरंजीव, यादवेंद्र, रवि, पंकज, छगन, दीपक, ईशु, तोपेन्द्र, सुरेश, आनंद, लक्ष्मी, ममता, आरती, अंजू, जामनी, जामिन, राजस्क्रीन बोरसी, ग्राम पंचायत के सभी पदाधिकारियों व शौर्य युवा संगठन के सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।