शाला विकास समिति के अध्यक्ष बने चंदन चौहान
अभय धृतलहरे
बसना. प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला को सुचारू रूप से संचालन करने हेतु नई प्रबंध कारणी समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में सरपंच नवीन साहू, पूर्व प्रधान पाठक एस जी पटेल, संकुल समन्यवक गोवर्धन डडसेना उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान तिलक लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात सरपंच नवीन साव के मार्ग दर्शन मे समिति का गठन किया गया ।
जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष चंदन चौहान तथा उपाध्यक्ष भारत साव को मनोनीत किया गया। सदस्य के रूप मे में निर्मला साव, चमेली सागर, सुप्रिया बेरा, संतोषी मिर्धा, कपूर चंद, उछव साव, यदुमनी साव, कार्तिक राम, संतोष नेताम, भानुमती यादव को शामिल किया गया। इस अवसर पर पटेल सर एवं डड़सेना सर ने सभी निवार्चित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की। साथ में खुशबू साव एवं डीलेश साव का प्रयास में चयन होने पर सरपंच एवं अतिथियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश भोई तथा आभार प्रदर्शन पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक दिनेश डडसेना ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक प्रवीर कुमार बेहेरा, अनिता साहू, सीता साहू, पुष्पांजलि बगरती, सुजाता प्रधान, मंदाकिनी प्रधान, राजेश साव का विशेष योगदान रहा है। इस कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या मे पालक और माताएं उपस्थित थे।



