नशे के कारोबार और नशा खोरी से परेशान बसना के रिहायशी आवाम
अभय धृतलहरे

बसना. महासमुंद जिले के बसना में अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार जोरो पर है । सूत्रों की माने तो यहां हर गली मोहल्लों एवं वार्ड क्रमांक 1: 2: 4:5 6: 10: 11: सांई नगर तथा14: 15: एवं ग्राम अरेकेल एवं आसपास के इलाके से नशे में उपयोग में आने वाला समान आसानी से उपलब्ध है।
अवैध ड्रग्स और शराब की गली कूचों में उपलब्धता
चाहे वो नेट्रो 10 अल्फा जोलम हो? चाहे वो इंजेक्शन हो? सुलेशन हो? और यहां तक कि अब अवैध महुआ शराब ये सब यहां गली मोहल्लों में आसानी से मिलने के कारण इनका उपयोग इतना तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी कोई सीमा नहीं है ?
युवाओं के साथ अब किशोर भी नशे की चपेट में
युवा वर्ग तो इसकी चपेट में पहले ही आ चुके पर अब किशोर और कम उम्र के बच्चे भी इससे अछूते नहीं रहे ? जिसका परिवार और समाज पर गहरा असर पड़ रहा है ।
नगर की महिलाएं अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है? उनका कहना है- नशे का समान गोली, सिरप, इंजेक्शन, सुलेशन इत्यादि इतनी आसानी से मिल जाने के कारण हमारे बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
शासन प्रशासन से माँग
हम शासन प्रशासन से यह मांग करते है कि, जो भी व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त है, उन पर शासन प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें और बढ़ते अवैध नशीले पदार्थ के कारोबार पर अंकुश लगाए ।
अवाम की फरियाद
वहीं सेवानिवृत शिक्षक बद्री प्रसाद पुरोहित का कहना है कि, मेरे घर के बाउंड्री के सामने पेड़ के नीचे छोटे बच्चे युवा वर्ग रोजाना अड्डा बना कर अपने नशापान को अंजाम दे रहे हैं। यहां बैठ कर गांजा बीडी कोरेक्स सिरप पीते हैं। जिसका धुआँ सीधे मेरे घर पर आता है। यहां हो रहे नशे से वार्ड के कुरैशी सर का कहना है कि,हमने इसकी शिकायत वार्ड मेंबर को भी किये हैं ।
ये नशेबाज छोटे-छोटे बच्ची, लड़की, मां-बहन को नशे की हालात में गाली गलौज, छेड़ छाड़ करते हैं । इस पर उचित कार्यवाही कराएं ।
भविष्य के लिए खतरे की घंटी
बसना में नशा खोरी इतना ज्यादा बढ़ गया है कि,नशे के अवैध कारोबारियों पर शासन प्रशासन द्वारा नियंत्रण नहीं किया गया तो आगे चलकर यह बसना ही नहीं पूरे क्षेत्र के लिए विकराल समस्या बन जाएगा। बाद मे इस पर काबू पाना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा । नगर की अवाम द्वारा शासन प्रशासन पुलिस विभाग इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही करें। इस नशा के चलते घर,परिवार बर्बाद हो रहा है।
पत्रकारों ने नशा का कारोबार बंद कराने शासन प्रशासन को लिखा पत्र
वहीं इस संदर्भ में इब्राहिम कादरी जिला उपाध्यक्ष पत्रकार कल्याण महासंघ का कहना है कि मेरे और मेरे रिपोर्टर साथियों द्वारा समाचार पत्र और अन्य मिडिया के माध्यम से , बसना क्षेत्र में हो रहे अवैध नशीले दवाइयों और इंजेक्शन उपयोग के संबंध में ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई थी, पर इस पर शासन प्रशासन द्वारा उचित कार्यवाही कहीं नजर नहीं आया। जिसके बाद वार्ड क्रमांक पंद्रह ,पाँच,चार में सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नशा के कारण हत्या और आत्म हत्या की बात सामने आई है। बीते वर्ष से अभी तक नगर के दर्जनों लोग नशापान के शिकार हो चुके हैं ।
पत्रकार कल्याण महासंघ के रिपोर्टर साथियों द्वारा नशे के लिए उपयोग में आने वाले अवैध नशीले दवाओं और इंजेक्शन पर अंकुश लगाने और कार्यवाही करने के लिए महासमुंद जिला के कलेक्टर कार्यालय, उप पुलिस अधीक्षकघ कार्यालय एवं ड्रग इंस्पेक्टर स्वास्थ विभाग के कार्यालय में आवेदन कर बसना और उसके आस पास के क्षेत्र में बढ़ते नशीले पदार्थों पर अंकुश लगाने और नशा और नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों पर उचित एवं दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गई थी ।
शासन प्रशासन की उदासीनता
जिले के प्रमुख कार्यालयों मे आवेदन जमा करने के लगभग एक महीने बाद भी कोई उचित कार्यवाही का नहीं होना, शासन प्रशासन की उदासीनता और निष्क्रियता चिंता जनक है? जगह जगह गली मुहल्लों मे सर्व सुलभ अवैध शराब और नशे के सामान की बिक्री ने नशा के प्रति लोगों को उकसा रहा है। शासन प्रशासन को चाहिए , इस पर देर नहीं करते हुए जल्द से जल्द कार्यवाही कर नगर को नशा के कारोबार पर अंकुश लगाये ।
नशे के खिलाफ जागरूकता एवं कार्यवाही जारी है
नशे को लेकर महासमुन्द बसना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत के अनेक ग्राम में नशामुक्ति एवं साइबर सुरक्षा का एक दिवसीय जागरूकता अभियान सतत चलाया जा रहा है। बसना थाना प्रभारी ने बताया कि, इसके मद्देनज़र बसना थाना द्वारा नशा मे प्रयुक्त होने वाले टेबलेट,सीरफ, इंजेक्शन, गाँजा एवं अवैध शराब पर सतत कार्यवाही जारी है ।



