Home छत्तीसगढ़ नोविना अमृत जगत ने किया तीन कार्यालयों के उद्घाटन के साथ सघन...

नोविना अमृत जगत ने किया तीन कार्यालयों के उद्घाटन के साथ सघन जनसंपर्क

140
0
Spread the love

बसना। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से प्रत्याशी नोविना अमृत जगत ने अपने जनसंपर्क अभियान को और धार देते हुए सागरपाली, बड़े साजापाली और भंवरपुर में तीन नए कार्यालयों का उद्घाटन किया।
विधिवत पूजा-पाठ के बाद फीता काटकर कार्यालयों का शुभारंभ किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़
भंवरपुर में पुरन पटेल, सत्यानंद भोई, ठंडाराम पटेल, भागीरथी, गिरीलाल, दया, नरेंद्र, धागराम, नरेश पोर्ते, करतार सिंह जगत, मोहित पटेल, बड़े साजापाली में धर्मेन्द्र सिदार, जितेंद्र सिदार, विजय श्रीवास, पप्पू भारद्वाज, दुर्गा बरीहा,शोभीदास मानिकपुरी, बनवारी जगत,एम बी साहू, सागरपाली में कुंजराम सिदार, चंद्रशेखर जगत, निलेंद्री मरकाम, गौतम चौहान, कमल जगत, संकर्षण टेकाम, इटवारू, सतीश चौहान, देवारचंद भोई,पुरषोत्तम लहरे, भोजराज बाघ, गणेश पटेल, चिंतामणि विशाल, टकेंद्र राम, सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जनता से “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह पर समर्थन की अपील

नोविना अमृत जगत ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि, उनका लक्ष्य ग्राम के युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देना है। उन्होंने जनता से अपने समर्थन में “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह पर बटन दबाने की अपील की और भरोसा दिलाया कि, यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है तो वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए ग्रामों में आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित लोगों को सुविधाओं से लाभान्वित करना है ।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनका आतिशबाजी, फूलमाला व गुलदस्ता से स्वागत किया। जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल उत्सव सा लगने लगा है।