Home छत्तीसगढ़ विश्वविख्यात सुधांशु महाराज के लिए निकाली गई शोभा एवं कलश यात्रा

विश्वविख्यात सुधांशु महाराज के लिए निकाली गई शोभा एवं कलश यात्रा

111
0
Spread the love

भिलाई (समय  दर्शन)1 जनवरी 2025। विश्व जागृति मिशन भिलाई दुर्ग मंडल के तत्वाधान में आज नववर्ष एवं सतगुरु के आगमन के पूर्व एक भव्य रैली के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सेक्टर 5 गणेश मंदिर से होते हुए जयंती स्टेडियम पहुंची। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में माताएं बहने कलश उठाकर भजन कीर्तन करते चल रही थी । कलश यात्रा मातृशक्ति महिला द्वारा निकाली गई ,जिसमें बच्चे ,महिला ,पुरुष गुरु भाई बहन एवं श्रद्धालु ने भी हिस्सा लिए। शोभा यात्रा के आगे ऑटो में विश्व विख्यात सुधांशु महाराज के तेल चित्र को सजाया गया था। जो देखते ही बनता था । महाराज सुधांशु जी का व्याख्यान 2 जनवरी से होना है इसके सभी समितियां को जो-जो जिम्मेदारी दी है उसे सब निभा रहे है। समितियां के तहत 301 कार्यकर्ताओं ने और महिलाओं ने हिस्सा लिया जो कलश यात्रा गणेश मंदिर से शुरुआत होकर जयंती स्टेडियम में समापन किया गया। विश्व जागृति मिशन भिलाई में मुख्य रूप से प्रधान चमन लाल बंसल ने पूरे दुर्ग भिलाई का धन्यवाद सहयोग के लिए दिए हैं इस अवसर पर महासचिव जयशंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष दिनेश, महेंद्र सिंह, कलश यात्रा को पूरे समय संभाले हुए थे और शामिल सभी लोगों का उत्साहवर्धन कर रहे थे । महिला मंडल में श्रीमति कौशल बंसल,मंजू गुप्ता,राजेश्वरी साहू ,अनीता साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।