Home छत्तीसगढ़ जिला कांग्रेस सेवादल ने डा. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजली 

जिला कांग्रेस सेवादल ने डा. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजली 

73
0
Spread the love

चांपा समय दर्शन / अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के आदेश व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के निर्देश व अतिरिक्त मुख्य संगठक संतोष पाण्डेय , मनोज वर्मा महामंत्री प्रशासन के मार्गदर्शन पर जिला कांग्रेस सेवादल जांजगीर चांपा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर अलग अलग जगहों पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  इस दौरान जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष देवकुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में नवागढ़ ब्लाक अध्यक्ष श्याम साहु व अशोक यादव द्वारा ग्राम पंचायत सलखन एवम पाली में यह आयोजन किया गया। इस दौरान डा. सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जिसमें प्रमुख रूप से सरपंच प्रतिनिधि रामकृष्ण कश्यप , भुनेश्वर साहु , हनुमान कश्यप, शिव कश्यप , प्रहलाद कश्यप , वंशी कश्यप , ताराचंद कश्यप , शत्रुहान लाल साहू , मंगतू पटेल , फरीद मोहम्म्मद ,  हमीद खान , रविशंकर मरकाम सहित अन्य उपस्थित रहे ।