दुर्ग (समय दर्शन)कादंबरी नगर दुर्ग स्थित श्री श्याम मंदिर आगामी 4 एवं 5 जनवरी को अपना 14वां श्री श्याम वार्षिक उत्सव मना रहा है इसमें धार्मिक कार्यक्रम के तहत मंदिर का महाश्रृंगार, सवामणि भोग, 56 भोग, अखंड ज्योत, भजन संध्या, श्याम रसोई, आरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष रामफल शर्मा एवं व्यवस्थापक किशोरी लाल सिंघानिया ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्री श्याम वार्षिक उत्सव का यह 14 वा वर्ष है हर साल बाबा के भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है साथ ही हमने दोनों दिन में होने वाले धार्मिक आयोजन को भी बढ़ाया है।
शनिवार 4 जनवरी को प्रातः 7:00 बजे विशाल निशान यात्रा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी इस बार निशान यात्रा शक्ति चौरा स्थित श्री दुर्गा मंदिर के अलावा, राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कैलाश नगर, खुर्शी पार भिलाई आदि अनेक स्थानों से श्याम भक्त निशान लेकर पैदल श्री श्याम मंदिर दुर्ग पहुंचेंगे जहां उनका भव्य स्वागत और अल्पाहार की व्यवस्था की जा रही है। इस दिन शाम को विराट भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है जिसमें मुरादाबाद की प्रसिद्ध भजन गायिका शिल्पी कौशिक और जयपुर राजस्थान के चैतन्य दाधीच के भजनों का आयोजन है इस दौरान श्री श्याम रसोई मैं प्रसादी का भी आयोजन है। दूसरे दिन रविवार 5 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे से सवामणि प्रसादी का भोग लगाया जाएगा यहां बाबा के दरबार में पूरे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य स्थानों के लोग भी सवामणि भोग लगाते हैं प्रातः 10:00 बजे से ही वृंदावन की रासलीला की झांकी वृंदावन से आए कारीगरों द्वारा और भजनों का आयोजन भी होता रहेगा इस दिन शाम को 56 भोग के साथ बाबा का भव्य दिव्य दरबार भी सजाया जाता है।
प्रत्येक वर्ष बढ़ते श्याम भक्तों की संख्या को देखते हुए रमेश मित्तल, मुरारी लाल सिंघानिया, नारायण खेतान, डॉक्टर मोहन अग्रवाल, नंदलाल राजगढ़िया, विमल खेतान आदि की देखरेख में वार्षिकोत्सव की भव्य तैयारी की जा रही है मंदिर समिति इस पूरे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की श्याम प्रेमियों से प्रार्थना करता है।



