Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सहसपुर लोहारा में गौ-सत्याग्रह का जंगी प्रदर्शन

कांग्रेस का सहसपुर लोहारा में गौ-सत्याग्रह का जंगी प्रदर्शन

55
0
Spread the love

सहसपुर लोहारा। राज्य की भाजपा सरकार के संवेदनहीन कार्यवाही के खिलाफ 16 अगस्त 24 को ब्लाक मुख्यालय में गौ सत्याग्रह का आंदोलन चलाया गया। भाजपा सरकार के आते ही गौधन न्याय योजना बंद कर दिया गया और मवेशियों के साथ लोगों को सड़कों पर बेमौत मरने के लिए छोड़ दिया गया गया है। खुले में घूम रहे मवेशियों से बढ़ती दुर्घटनाओं के विरोध में पशुओं को साथ लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने जंगी प्रदर्शन कर गाय भैंस को छोड़कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहसपुर लोहारा में पशुधन की सुरक्षा को लेकर गौ सत्याग्रह आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन राज्य की भाजपा सरकार की गौमाता व अन्य पशु विरोधी नीति के विरोध में किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जब से छ.ग.में भाजपा की सरकार बनी है। उसके बाद से गोधन न्याय योजना बंद करके गोवंशी पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने के लिए छोड़ दिया है। प्रतिदिन प्रदेश भर में हो रही गायों की मौत तथा खुले में मवेशियों के कारण सड़कों में बढ़ रही दुर्घटनाएं प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरी है। वहीं दूसरी ओर किसान पशुओं की खुली चराई से परेशान है। भाजपा सरकार गाय भैंसों के साथ आम जनता को भी सड़कों पर बेमौत मरने के लिए मजबूर कर रही है।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रामचरण पटेल ब्लाक अध्यक्ष सहसपुर लोहारा भगवान सिंग पटेल, लीला धनुक वर्मा, अशोक चोपड़ा, चोवा राम साहू, मंजू  शरद बांगली नेतराम जंघेल, अजय यादव, शरद बागली, छबिलाल साहू, राकेश मोहन श्रीवास्तव, अजु पटेल, चंद्रशेखर नागराज, बैतल साहू, राकेश साहू, कुलदीप सेन, भूखन रजक, डाकेश्वर श्रीवास, अनिल श्रीवास्तव, बाके लाल पटेल, दिलीप पटेल, सुनील पटेल, राजेन्द्र पटेल, गंाधी पटेल, माखन लहरे, फूल सिंग साहू, धनेश्वर धु्रर्वे, चैत राम धुर्वे एवं ब्लॉक कांग्रेस स लोहारा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
————