Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण किया

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण किया

50
0
Spread the love

जिले में हर्षाेल्लास के साथ 78 वां स्वतत्रंता दिवस मनाया, सम्मानित हुए शहीद परिवार
कवर्धा। आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस जवानों की बैंड में राष्ट्रगान की धुन पर राष्ट्रीय सलामी दी गई। मुख्य अतिथि ने जनता के नाम मुख्यमंत्री संदेश वाचन किया। उन्होने स्वतंत्रता एवं शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और उल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, होम गार्ड, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी पीजी कॉलेज, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल और स्वामी आत्मानंद के स्काउड गाइड के परेड कमांडरों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। मुख्य अतिथि ने समारोह में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 76 अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित भी किया। मंच पर मुख्य अतिथि के साथ पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव विशेष रूप से उपस्थित थे।

0 छात्रों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के 05 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और ग्रामीण परिवेश पर अधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह के शुरूआत में अशोका पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एरोबिक की प्रस्तुति दी। इसके बाद स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भारतीय लोक संस्कृति, स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, दिशा पब्लिक स्कूल द्वारा देश भक्ति, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय द्वारा देश भक्ति नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।

0 जिले के तीन शहीद परिवार सम्मानित हुए
बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कबीरधाम जिले के तीन शहीद जवान आरक्षक श्री झल्लु प्रसाद नेवले के सुपुत्र श्री जितेन्द्र नेवले और शहीद आरक्षक श्री चंद्र सिंह मेरावी की पुत्री कुमारी संगीता मेरावी को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि जवानों ने अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए नक्सली मुठभेंड के बाद शहीद हुए है। इसके साथ ही श्री ललित सिंह को भी सम्मानित किया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 76 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

0 कस्तूरबा विद्यालय प्रथम व दिशा पब्लिक स्कूल द्वितीय रहे
सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे पहला स्थान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कवर्धा, दूसरा स्थान दिशा पब्लिक स्कूल और तीसरा स्थान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्गावती चौक को पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही कचहरी पारा और अशोक स्कूल के एरोबिक को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

0 कलेक्टर जनमेजय महोबे ने किया ध्वजारोहरण
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर श्री महोबे ने ध्वजारोहण के बाद जिला अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्वतत्रंता संग्राम सेनानियां और उनके बलिदानों को याद किया।