Home छत्तीसगढ़ दुलारपाली स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

दुलारपाली स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

68
0
Spread the love
सरायपाली( समय दर्शन).  स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलारपाली परिसर में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्राचार्य प्रेमानन्द भोई ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर आजादी और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत भाषण व कविता की मनमोहक प्रस्तुत दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष देवेन्द्र साहू, विशिष्ट अतिथि खगेश्वर साहू, धनीराम साहू, पालक सदस्य आनंद पटेल सोहनलाल साहू,भूतपूर्व छात्र शिबोदास, ग्राम पंचायत कोटेनदरहा उप सरपंच पवन सिदार उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों सहित स्काउट गाइड, जूनियर रेडक्रास और एन एस एस के स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।ध्वजारोहण कार्यक्रम का संचालन अमित चौरसिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन टेकलाल पटेल ने किया। इसी तरह ग्राम पंचायत भवन दुलारपाली में युवा सरपंच जयनन्द गहिर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पंचगण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।