दुर्ग। जरूरतमंदों की दीपावली को खुशियों से भरने एवं उनको भी दीपावली पर्व खुशियों से बनाने हेतु शहर के जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग ने हर साल की तरह इस साल भी दीपावली से पहले ही हर जरूरतमंद बच्चे बुजुर्ग पुरुष महिला दिव्यांग जनों को दीपावली बनाने के लिए हर वह सामग्री जिसकी उसको जरूरत है वह संस्था द्वारा वितरण किया गया।
शहर में कई ऐसी संस्थाएं है जो उन लोगों के साथ दीपावली की खुशियां बांट रही हैं, जिनके पास दो वक्त की रोटी तक का जुगाड़ मुश्किल होता है। ऐसा ही एक पिछले एक सप्ताह से जन समर्पण सेवा संस्था ने किया। संस्था ने पिछेल एक सप्ताह से शहर एवं गांव के विभिन्न आश्रम निचली बस्ती में जाकर वृद्ध जनों बच्चों को दीपावली के मौके पर नए कपड़े, पटाखे, मिठाई नमकीन बिस्किट चॉकलेट एवं अन्य सामग्री बांटी गई।
संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि पिछले आठ साल से जरूरतमंद बच्चे वृद्धजनों के साथ खुशियों की दीपावली मनाने वाली संस्था जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों ने इस बार 200 से ज्यादा बच्चों एवं 200 से अधिक बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। संस्था के सदस्यों ने दीपावली के पूर्व एक सप्ताह न सिर्फ पूरा दिन उनके साथ बिताया, बल्कि बच्चों एवं बुजुर्गों को उनकी जरूरतों की चीजें देने के साथ ही उनकी पसंद का नाश्ता भी कराया।
दीपों के त्योहार को दीपावली के नाम से अधिक जाना जाता है। फिर दीपावली जैसे त्योहारों पर हम अपने करीबी और प्यारे लोगों को कुछ नए कपड़े उपहार में देते थे। खासकर हमारे बच्चे के लिए और यह एक परंपरा है। लेकिन ऐसे कई बच्चे हैं, जो अनाथ है और एकल माता-पिता हैं जो उन्हें नए कपड़े नहीं दे सकते क्योंकि वे दूसरों के घरों में थोड़े से वेतन के साथ काम करते है या नौकरानी का काम कर रहे है, ऐसे जरूरतमंद बच्चों बुजुर्गों एवं महिलाओं को जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने घरों में दीपावली के दौरान नए कपड़े, फटाखे और मिष्ठान, नमकीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
इस वर्ष सभी के सहयोग से संस्था द्वारा लगभग 200 से अधिक बच्चे, 200 बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओं को नए कपड़े और दिवाली की मिठाई एवं नमकीन देने की योजना बनाई है। संस्था का यह दीपावली पर्व कमजोर बच्चों एवं कमजोर परिवार में खुशियां फैलाएगा। समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।
इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग जोकि विगत 9 वर्ष 11 माह से किसी एक दिन या किसी एक विशेष त्यौहार नहीं बल्कि बिना रुके बिना किसी दिन नागा किए 365 दिन दुर्ग रेल्वे स्टेशन एवं अन्य स्थानों में अस्थाई रुप से निवासरत मजदूर, असहाय, महिलाएं, बच्चों, विकलांग जनों को रात्रि में निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, इसके साथ साथ विगत 9 वर्षों से संस्था के सभी युवा सदस्य सभी पर्व एवं त्योहारों में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते आ रहे है।
संस्था द्वारा विगत 9 वर्षों से दीपावली पर्व पर हर जरूरतमंदों तक मिठाई, नये कपड़े, फटाखे वितरण करती आ रही है, इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष संस्था द्वारा जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें दिनाँक 5 नवम्बर से 9 नवम्बर तक प्रतिदिन अलग अलग स्थानों जिसमें दुर्ग वृद्धा आश्रम अनाथ महिला हॉस्पिटल भिलाई वृद्धा आश्रम बाल आश्रम के साथ साथ दुर्ग भिलाई के सभी फुटपाथों ने में जाकर बच्चे, बुजुर्गों महिलाओं को दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु नये कपडे, मिठाई, नमकीन, फटाखे, साबुन, निरमा, एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण किए।
इस सेवा कार्य मे सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी आशीष मेश्राम राजेन्द्र ताम्रकार अर्जित शुक्ला सुजल शर्मा प्रकाश कश्यप अख्तर खान अंकेश पेशवानी मृदुल गुप्ता रूपल गुप्ता ऋषि गुप्ता मोहित पुरोहित वाशु शर्मा वेदांत शर्मा संजय सेन अनस खान हर्ष पाण्डेय मोंटू गुप्ता हरीश ढीमर दद्दू ढीमर शुभम सेन भागवत पटेल हेमंत ढीमर प्रकाश ठाकुर सार्थक शर्मा मोक्ष शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।



