दुर्ग। सुबह से शिवनाथ नदी तट पर शिवभक्तों का मेला देखने को मिला सैकड़ों की संख्या में अलग अलग टोली में शिवनाथ नदी से जल लेकर भगवान भोले बाबा को जल चढ़ाने निकले।
सत्तीचौरा में बुधवार को कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह 7 बजे शिवनाथ नदी के घाट से शुरू हुई, जो सुबह 10 बजे सत्तीश्वर महादेव मंदिर पहुंची। सुबह शिवनाथ नदी पहुँचकर सभी भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। नदी के जल से कांवड़ भरने के पैदल चलकर सभी श्रद्धालु सत्तीश्वर महादेव मंदिर सत्तीचौरा पहुंचे। यहां अभिषेक और आरती का आयोजन किया गया।
कांवड़ यात्रा में सबसे पहले शिवनाथ नदी तट पर पंडित सुनील पांडेय द्वारा पूजा अर्चना एवं आरती की गई विभिन्न स्थानों में शिवभक्तों के ऊपर फूलों की वर्षा की गई कांवड़यात्री हर-हर महादेव, घर घर महादेव और श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जयघोष करते रहे।
गंजपारा की कावड़ यात्रा की विशेष बात यह रही कि इस कावड़ यात्रा में शिवनाथ नदी तट से सत्तीचौरा तक लगभग 20 से अधिक छोटे बच्चे जिनकी उम्र 3 से 6 वर्ष है वे कावड़ लेकर पैदल चलकर सत्तीश्वर महादेव तक आये और जल चढ़ाये, और पूरे रास्ते झूमते रहे।
कांवड़ यात्रा में के लिए 2 दिन पहले से ही तैयारी की जा रही थी कांवड़ यात्रा का उद्देश्य जहां दुर्ग नगर की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी का उत्थान है तो वहीं पवित्र मास सावन में कांवड़ से भगवान शिव पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व भी है। सावन के अद्भुत संयोग पर निकली शहर में अलग अलग निकली कांवड़ यात्रा भक्ति का सैलाब है। सभी भक्त कम से कम एक लोटा जल अपने गांव, शहर और घरों में स्थित शिवलिंग पर आज चढ़ाये है।
कावड़ यात्रा में राजेश शर्मा सुरेश गुप्ता गुड्डू कश्यप डब्बू चंद्रवंशी योगेन्द्र शर्मा बंटी मनोज गुप्ता लाला ललित शर्मा मनीष सेन प्रकाश सिन्हा दिनेश शर्मा सूर्यमणि मिश्रा लक्की अग्रवाल प्रकाश ठाकुर राकेश महोबिया सुजल शर्मा सोनल सेन ऋषि गुप्ता मोहित पुरोहित कृतज्ञ शर्मा वाशु शर्मा अनमोल पांडे सार्थक शर्मा वंशु पुरोहित सिद्धू सेन मोक्ष शर्मा सुभाष शर्मा हृदय शर्मा विक्की शर्मा एवं सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित हुए।



